25 दिसंबर 2025 का राशिफल : 25 दिसंबर गुरुवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। ऐसे में कल गोचर में चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में होगा जहां चंद्रमा पर मंगल की शुभ दृष्टि रहेगी। साथ ही कल सूर्य के साथ शुक्र मंगल और शुक्र की युति होने से त्रिग्रह योग का भी शुभ संयोग बना है। इन सबके साथ ही कल गुरुवार को धनिष्ठा नक्षत्र के संयोग में रवियोग का भी शुभ संयोग बन रहा है जिससे गुरुवार का दिन गुरु की दोनों राशियों धनु और मीन समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली रेहगा। तो आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हें 25 दिसंबर का राशिफल।
पढ़ें :- 21 दिसंबर 2025 का राशिफल : रविवार को इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, जानें मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत?
मेष –आत्मविश्वास बढ़ेगा, कामकाज में सफलता के योग हैं। आज घर परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल बनाये रखें।
वृषभ – पारिवारिक जीवन आज सुखद रहेगा। आज वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। पिता की तरफ से आर्थिक लाभ हो सकता है।
मिथुन – आज संवाद से लाभ होगा। नौकरी या व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। घर परिवार में शांति बनी रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा।
कर्क – भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। आज घर-परिवार से समर्थन मिलेगा। जमीन से जुड़े हुए कार्य बन सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।
पढ़ें :- 7 दिसंबर 2025 का राशिफल : तुला राशि वालों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा, मकर और कुंभ राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है, जानें मेष से मीन तक राशिफल
सिंह – आज का दिन शुभ है। आज मान-सम्मान और नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। अचानक कोई नया काम बन सकता है।
कन्या – सेहत पर ध्यान देते हुए आज काम में व्यस्तता रहेगी। रोग ऋण शत्रु से छुटकारा मिल सकता है नए लोगों से जुड़ने का आज मौका है।
तुला – दांपत्य जीवन में मधुरता संतुलन बनाकर चलना आज फायदेमंद रहेगा। व्यापार से धन लाभ होगा। सामाजिक उत्थान के लिए दिन अच्छा है।
वृश्चिक – रुके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। निवेश से पहले सलाह लें। विदेश से जुड़े शुभ समाचार मिल सकता है। आज वाहन चलाते समय सावधान रहें।
धनु – भाग्य आज आपका साथ देगा। आज यात्रा और नए संपर्क लाभकारी साबित होंगे। आज परिवार का साथ भी मिलेगा।
पढ़ें :- 6 दिसंबर 2025 का राशिफल : शनिदेव की कृपा से इन 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ,पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
मकर – मेहनत का फल मिलेगा और वरिष्ठों से आज सहयोग प्राप्त होगा। आज नई नौकरी मिलने की संभावना है।
कुंभ – आज नए विचारों पर काम शुरू करने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा धन लाभ होगा व्यापार मैं वृद्धि का योग है।
मीन – आध्यात्मिक गतिविधियों में आज रुचि बढ़ेगी। आज मानसिक शांति का अनुभव होगा।