नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में मेहरौली सीट (Mehrauli) से विधायक और ‘आप’ उम्मीदवार नरेश यादव (AAP Candidate Naresh Yadav) ने शुक्रवार को चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। नरेश यादव (Naresh Yadav)ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि आज से बारह साल पहले अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की ईमानदारी की राजनीति से प्रेरित होकर वे आम आदमी पार्टी (AAP) में आए थे। पार्टी ने उन्हे बहुत कुछ दिया है। नरेश यादव ने आगे कहा कि आज अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मिलकर मैंने उनको बताया कि जब तक कोर्ट से मैं बरी नहीं हो जाता, तब तक मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा।
पढ़ें :- फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, अजय देवगन सहित कई दिग्गज नेता प्रार्थना सभा में हुए शामिल
नरेश यादव (Naresh Yadav) के चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (2025 Delhi Assembly Elections 2025) के लिए महरौली से महेंद्र चौधरी (Mahendra Chaudhary) को मैदान में उतारा।