Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की CM आतिशी का बड़ा आरोप, बोलीं-‘मेरे ऊपर फर्जी केस लगाने की कोशिश हो रही है’

दिल्ली की CM आतिशी का बड़ा आरोप, बोलीं-‘मेरे ऊपर फर्जी केस लगाने की कोशिश हो रही है’

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल (National Coordinator Arvind Kejriwal) ने दिल्ली में चुनाव से पहले आशंका जाहिर की है कि मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जा सकता है। केजरीवाल ने बुधवार को आतिशी, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दावा किया कि एक बार फिर उनके खिलाफ भी रेड होगी। केजरीवाल ने आशंका जाहिर की कि ट्रांसपोर्ट विभाग के एक केस के तहत ऐसा किया जा सकता है।

पढ़ें :- West Asia Ceasefire : ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला बयान, बोले- जंग खत्म नहीं, फिलहाल फायरिंग बंद करे सेना

आप  दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत रही है,वो हमें रोकने की साज़िश कर रहे हैं लेकिन वे कभी नहीं होंगे कामयाब: अरविंद केजरीवाल

पढ़ें :- आज ही के दिन जब मंगल पांडे की शहादत ने फूंका था 1857 की क्रांति का बिगुल

अरविंद केजरीवाल ने कहा- हमें 3-4 दिन पहले सूत्रों से पता चला है कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की मीटिंग हुई है। ऊपर से आदेश आया है कि कुछ भी फर्जी केस करके आतिशी को गिरफ्तार किया जाए। उन्हें यह भी कहा गया है कि गिरफ्तारी से पहले आम आदमी पार्टी के सभी सीनियर नेताओं पर रेड होगी। मेरे ऊपर, सिसोदिया, संजय सिंह, आतिशी पर रेड कराई जाए। उनका मकसद है कि चुनाव की तैयारियों से रोकना। ऐसा भी सुनने को आया कि ट्रांसपोर्ट विभाग में कोई फर्जी केस तैयार किया जा रहा है आतिशी जी के खिलाफ। वे महिलाओं की फ्री यात्रा बंद कराना चाहते हैं। हमें यकीन है कि लोग गंदी साजिशों का जवाब देंगे। देश की जनता इस तरह की राजनीति पसंद नहीं करती।

 

दिल्ली महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिला सम्मान योजना और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य उपचार योजना को अधिसूचित न किए जाने संबंधी सार्वजनिक नोटिस जारी किए जाने के बाद, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Delhi CM Atishi ) ने कहा कि आज अखबारों में जारी किए गए नोटिस गलत हैं। भाजपा ने कुछ अधिकारियों पर दबाव डालकर आज यह नोटिस प्रकाशित करवाया है। इन अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक और पुलिस कार्रवाई की जाएगी। महिला सम्मान योजना को दिल्ली कैबिनेट द्वारा अधिसूचित किए जाने की जानकारी सार्वजनिक डोमेन में है।

Advertisement