Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली सरकार ने आज से शुरू किया बांस के पौधों का रोपण; जानिए इसके पीछे का मकसद और फायदा

दिल्ली सरकार ने आज से शुरू किया बांस के पौधों का रोपण; जानिए इसके पीछे का मकसद और फायदा

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi Bamboo Plantation Drive: दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नेतृत्व वाली सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में विकास की गति और सुधारों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को भलस्वा लैंडफिल साइट पर ‘बांस रोपण अभियान’ का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य सरकार के विकसित भारत@2047 विजन के तहत जैव खनन, भूमि सुधार और हरित दिल्ली की दिशा में काम करना है।

पढ़ें :- US-Israel-Iran War : ईरान से जंग के बीच अमेरिकी नागरिकों को ट्रंप सरकार का निर्देश, बोला - खुद करो अपनी सुरक्षा…

‘बांस रोपण अभियान’ के शुभारंभ पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा, “हम भलस्वा लैंडफिल साइट पर हैं। यह दिल्ली में एक नई शुरुआत है। दो साल से साफ की जा रही ज़मीन पर आज पौधारोपण शुरू हो गया है। आज यहाँ 2000 बांस के पौधे रोपे गए हैं और एक महीने के अंदर कुल 54000 पौधे रोपे जाएँगे। बांस को इसलिए चुना गया क्योंकि यह 30% ज़्यादा ऑक्सीजन देता है और हमारी सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली को बहुत जल्द प्रदूषण मुक्त बनाया जाए। बांस पानी भी कम लेता है और तेज़ी से बढ़ता है। एक साल के अंदर जब आप लैंडफिल साइट के बाहर से गुज़रेंगे तो आपको कचरे के पहाड़ की जगह हरियाली नज़र आएगी।”

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया, “पिछले कुछ महीनों से उपराज्यपाल ने इस प्रोजेक्ट पर बहुत मेहनत की है, जो काम हो रहा है और जो लक्ष्य तय किए गए हैं, उसमें केंद्र सरकार की बड़ी भूमिका है। इस साइट से हटाई गई सामग्री का इस्तेमाल एनएचएआई की कई परियोजनाओं और डीडीए ग्राउंड को समतल करने में किया जा रहा है। हम हर महीने निरीक्षण करेंगे और तीनों लैंडफिल साइट्स का दौरा करेंगे। एक साल के अंदर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि लैंडफिल की ऊंचाई कम हो और ग्रीन लैंड विकसित हो ताकि आने वाले दिनों में अच्छी परियोजनाएं शुरू की जा सकें। दिल्ली सरकार मिशन मोड पर काम कर रही है।”

Advertisement