Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi News: भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा से एक साल के लिए सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

Delhi News: भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा से एक साल के लिए सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi News:  दिल्ली विधानसभा में मंगलवार का दिन काफी हंगामेदार रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता (BJP MLA Vijender Gupta) को सदन से एक साल के लिए निलंबित कर दिया। विजेंद्र गुप्ता (BJP MLA Vijender Gupta) अब अगले बजट सत्र तक विधानसभा की किसी भी कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

पढ़ें :- Delhi News : सौरभ भारद्वाज का केंद्र पर हमला, कहा-'केजरीवाल की हत्या की साजिश में भाजपा हुई बेनकाब'

दरअसल, मंगलवार को विजेन्द्र गुप्ता (BJP MLA Vijender Gupta) ने सदन में ब्रीच ऑफ प्रिविलेज का नोटिस दिया था। आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने सदन की कार्यवाही में व्यवधान का जिक्र किया था। इसके बाद स्पीकर ने कहा कि विजेन्द्र गुप्ता ने खराब मंशा से ये नोटिस दिया है।

स्पीकर और विजेन्द्र गुप्ता (BJP MLA Vijender Gupta) की बीच इस मामले में तीखी नोक झोंक भी हुई। इस पर स्पीकर ने विजेन्द्र गुप्ता को उन्हें अगले बजट सत्र तक सदन से बाहर रखने का फैसला सुनाया।

 

 

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, गिरफ्तारी को गैर कानूनी ठहराने वाली याचिका खारिज
Advertisement