Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi News: आग की घटना पर CM केजरीवाल ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजे का ऐलान

Delhi News: आग की घटना पर CM केजरीवाल ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजे का ऐलान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में गुरुवार को पेंट फैक्ट्री में भीषण भीषण आग की चपेट में आने से 11 लोगो की मौत हो गई थी। शुक्रवार की सुबह दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घटना स्थल पहुंचे। पीड़ितो से मुलाकात की।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

मीडिया रिपोट्स के अनुसार भीषण आग में 11 लोगो की मौत और चार लोगो के घायल होने की खबर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आग हादसे में मृतकों को के परिजनों को दस दस लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है।

पढ़ें :- राज्यपाल का पदभार संभलाते ही ब्रज मोहन बोले- भाजपा संगठन को ओडिशा में मजबूत करेंगे, BJD ने उठाए सवाल

इसके अलावा जो लोग गंभीर घायल लोगो को दो लाख रुपए व मामूली घायलों को बीस हजार रुपए दिये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगजनी में जिन लोगो की दुकानें जली हैं आग का आंकलन करने के बाद मुआवजा दिये जाने का ऐलान किया है।

आपको बता दें गुरुवार को अलीपुर में पेंट फैक्ट्री को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया था। पेंट फैक्ट्री में केमिकल की वजह से आग बढ़ती चली गई। इस दौरान वहां मौजूद लोग आग की चपेट में आ गए।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि-

अलीपुर में एक पेंट फ़ैक्ट्री में कल रात लगी आग की घटना बेहद दुखद है। आज सुबह मैंने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित लोगों से बात की। हादसा बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण था जिसमें 11 लोगों की जान गई है। सरकार मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर से रूप से घायलों को 2 लाख एवं साधारण रूप से घायलों को 20 हज़ार रुपए का मुआवज़ा देगी। इस मामले में जाँच का ऑर्डर दे रहे हैं और साथ ही रिहायशी इलाक़े में पेंट फ़ैक्ट्री कैसे चल रही थी, इसके आदेश दे रहे हैं। लोगों ने शिकायत की कि फ़ायर ब्रिगेड लेट पहुँची, इसकी भी जाँच होगी और दोषियों के ख़िलाफ़ एक्शन होगा।

 

पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
Advertisement