Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से किया गिरफ्तार, मृतकों के नाम आए सामने

बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से किया गिरफ्तार, मृतकों के नाम आए सामने

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन (Satya Niketan) इलाके में रविवार को जो बिल्डिंग गिरी, उसके मालिक हरिराम बंसल (Hariram Bansal) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया है। पुलिस उसे दिल्ली लेकर आ रही है। आगे की जांच जारी है।

पढ़ें :- दिल्ली-NCR में चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- यह निर्भया कांड जैसा...

एमसीडी के कमिश्नर संजीव खिरवार का बयान

सत्य निकेतन (Satya Niketan) में इमारत गिरने की घटना पर दिल्ली नगर निगम (MCD) के कमिश्नर संजीव खिरवार (Commissioner Sanjeev Khirwar) ने कहा कि दुर्भाग्य से इस घटना में सात लोगों की जान चली गई। इस इमारत के बगल वाली इमारत कमजोर हो गई है, उसे रात भर में मजबूत किया गया है। अगले 1-2 दिनों में हम उसे योजनाबद्ध तरीके से ध्वस्त करेंगे। 1970 के दशक की इस इमारत को कभी कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही इसे कभी सील किया गया। इस इमारत के बारे में कोई शिकायत भी नहीं मिली थी।

मोती लाल नेहरू कॉलेज के दो छात्रों की गई जान

मोती लाल नेहरू कॉलेज (Motilal Nehru College) के बीकॉम द्वितीय वर्ष के दो छात्रों की हादसे में जान गई है। जिनकी पहचान सोनभद्र के अभिषेक और छत्तीगढ़ के दुर्ग से युवराज सोनी के रूप में हुई है। दोनों हॉस्टल की टॉप फ्लोर पर एक ही रूम में रहते थे।

पढ़ें :- दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, ‘Urban Mindset’ टी-शर्ट बनी विवाद की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार

मृतकों के नाम

Advertisement