Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘Sulli Deals’ के मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, एप्प के जरिये मुस्लिम महिलाओं की फ़ोटो लगा करता था नीलामी

‘Sulli Deals’ के मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, एप्प के जरिये मुस्लिम महिलाओं की फ़ोटो लगा करता था नीलामी

By प्रिन्स राज 
Updated Date

इंदौर। बुल्ली बाई एप्प के बाद मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने वाली ‘सुल्ली डील्स’ ऐप के मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह जनवरी 2020 में ट्विटर हैंडल @gangescion का उपयोग करके ट्विटर पर ट्रेड महासभा के नाम से एक समूह में शामिल हुआ था।

पढ़ें :- इंडी गठबंधन की मानसिकता ही महिला विरोधी है...पीएम मोदी का विपक्षी दलों पर निशाना

कई समूह चर्चाओं के दौरान सभी सदस्यों ने एक धर्म विशेष की महिलाओं को ट्रोल करने पर चर्चा की थी। उसने GitHub पर कोड/ऐप विकसित किया था। इसके बाद इस ऐप को लेकर हुए हंगामे के बाद सभी ने अपने सभी सोशल मीडिया फुटप्रिंट्स को डिलीट कर दिया था।

दरअसल, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस के DCP के. पी. एस. मल्होत्रा ने बताया कि ओंकारेश्वर ठाकुर ने GitHub पर एक कोड विकसित किया था। GitHub की पहुंच समूह के सभी सदस्यों के पास थी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऐप को शेयर किया था। समूह के सदस्यों द्वारा एक धर्म विशेष की महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गईं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

Advertisement