नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Ministry of Home Affairs) ने आईपीएस अनुराग कुमार (IPS Anurag Kumar को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। बता दें कि उन्होंने सतीश गोलचा (Satish Golcha) का स्थान लिया है, जिन्हें इस पद से हटा दिया गया। अनुराग कुमार 1994 बैच के अधिकारी हैं। यह नियुक्ति गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) के आदेश पर की गई है। वे जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
पढ़ें :- सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त PSO, दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश
अनुराग कुमार के कंधों पर दिल्ली की सुरक्षा की कमान
गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) द्वारा जारी आदेश (संख्या 14016/24/2007.UTS.I) के मुताबिक, सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार (IPS officer Anurag Kumar) को दिल्ली पुलिस आयुक्त (Delhi Police Commissioner) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुराग कुमार के पास पुलिस प्रशासन का लंबा अनुभव है और उनकी नियुक्ति को दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। वे अपना पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी रूप से कार्यभार संभालेंगे और अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।
दिल्ली पुलिस को मिला नया कमिश्नर IPS अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए पुलिस कमिश्नर। IPS सतीश गोलचा की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी। केंद्र सरकार ने नियुक्ति के आदेश जारी किए।@DelhiPolice #Delhipolice #news #Delhi #Breaking pic.twitter.com/pO9X0iCTJJ
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) July 17, 2026
जानें कौन हैं अनुराग कुमार ?
अनुराग कुमार 1994 बैच के AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी है। उन्हें केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस का नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया है। इससे पहले वह इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, वह कार्यभार संभालने की तारीख से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे।
करीब 32 वर्षों के प्रशासनिक और पुलिस सेवा अनुभव वाले अनुराग कुमार अपने लंबे करियर में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके है। उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में उन्हें दो बार पदोन्नति भी मिली है। अनुराग कुमार 1994 बैच के AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी है जिन्हें दिल्ली पुलिस का नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।