Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Desi snacks : स्वाद और पोषण से भरपूर ये हैं देसी स्नैक्स, लंबे समय तक ऊर्जा देने में सक्षम

Desi snacks : स्वाद और पोषण से भरपूर ये हैं देसी स्नैक्स, लंबे समय तक ऊर्जा देने में सक्षम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Desi snacks :  आज कल के स्ट्रीट स्नैक्स मसालेदार होने के साथ ही लोगों स्वादिष्ट भी लगते हैंं। स्ट्रीट स्नैक्स (जैसे समोसा, चाट, गोलगप्पे और मोमोज) का अत्यधिक सेवन सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। भरतीय परिवारों में पारंपरिक स्नैक्स जिन्हें देसी स्नैक्स भी कह सकते हैं धीरे धीरे कम होता जा रहा है। कभी घर-घर में पसंद किए जाने वाले ये देसी स्नैक्स स्वाद के साथ-साथ पोषण का भी बेहतरीन स्रोत थे। इन पारंपरिक व्यंजनों खास बात यह है कि ये नाश्ते न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में भी मदद करते हैं। आईये जानते हैं कुछ देसी नाश्ते के बारे में जिन्हें ऊर्जा का पावर हाउस कहा जाता है।

पढ़ें :- Easy Dessert Recipe: न मावा न घी, त्योहार पर घर में बनाएं ऐसे मूंग दाल की बर्फी, बिना झंझट मिनटों में होगा तैयार

भुना चना
भुना चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह नाश्ता पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और अनहेल्दी स्नैकिंग की आदत को भी कम करता है।

मखाना मिक्स
हल्के मसालों के साथ भुना हुआ मखाना स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है। इसमें कैलोरी कम होती है और यह शाम की भूख मिटाने का अच्छा विकल्प माना जाता है।

हांडवो
पश्चिम भारत का लोकप्रिय हांडवो दालों से तैयार किया जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।

पीठा
चावल से बनने वाला पीठा सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की पहचान भी है।

पढ़ें :- सेहत और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है चुकंदर का हलवा, घर पर आसानी से बनाएं सबसे सरल पौष्टिक रेसिपी

सुंदल
चना और हल्के मसालों से तैयार सुंदल फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।

गुड़ पारा
गुड़ से तैयार यह पारंपरिक मिठाई कभी त्योहारों और खास मौकों की शान हुआ करती थी। अधिक पौष्टिक मानी जाती हैं।

बेसन मठरी
बेसन और मसालों से बनी मठरी उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाना पसंद करते हैं। इसमें मैदे की मात्रा कम या न के बराबर होती है।

तिलकुट
तिल और गुड़ से बनने वाला तिलकुट इसमें कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

मुरमुरा चिवड़ा
मुरमुरे से तैयार चिवड़ा हल्का और आसानी से पचने वाला स्नैक है। इसमें टमाटर, खीरा और नींबू मिलाकर स्वादिष्ट भेल भी बनाई जा सकती है।

पढ़ें :- सावन के आखिरी सोमवार को घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट फलाहारी मिष्ठान, जानें सबसे आसान रेसिपी

सत्तू लड्डू
भुने चने के आटे से बने सत्तू लड्डू लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और शरीर को लगातार ऊर्जा देने में मदद करता है।

Advertisement