Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Care: फायदे तो हैं, इसके बावजूद इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए अनार; वरना बढ़ सकती हैं द‍िक्‍कतें

Health Care: फायदे तो हैं, इसके बावजूद इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए अनार; वरना बढ़ सकती हैं द‍िक्‍कतें

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

आज कल खानपान न ठीक होने के कारण मोस्टली लोग किसी न किसी  बीमारी से परेशान रहते हैं। ऐसे में लोगों को  हरी सब्जी और फल खाने  की सलाह दी जाती है। ऐसे में सेहत के लिए फल और हरी सब्जी बहुत ज़रूरी है। इसी फल में एक अनार भी है जिसके लाल लाल दाने बहुत सुंदर दिखते हैं  इसके साथ ही टेस्टी भी  होते हैं ।अनार खून की कमी  को दूर करता है। अनार में फाइबर मौजूद होता है, जो वजन कम करने में मददगार है। कुल म‍िलाकर ये हमारे ओवरऑल हेल्‍थ के ल‍िए भी फायदेमंद होता है। लेक‍िन ये फल हर क‍िसी के ल‍िए फायदेमंद नहीं है। कुछ लोगों को इसे खाने से पहले 10 बार सोचना जरूर चाह‍िए। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि अनार क‍िसे नहीं खाना चाह‍िए। आइए जानते हैं-

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत

इन लोगों को नहीं खाना चाह‍िए अनार

1-अगर एलर्जी से  जूझ रहे हैं तो आपको  को भूल से भी अनार नहीं खाना चाह‍िए। ये एलर्जी की समस्या को और बढ़ा सकता है। स्‍क‍िन एलर्जी वालों को ताे खासतौर से ध्‍यान देने की जरूरत है। दरअसल, ये आयरन की कमी को पूरा करता है। ऐसे में स्‍क‍िन एलर्जी होने पर आपकी त्‍वचा पर रेडनेस बढ़ सकती है।

2-इसके  साथ ही जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन्हें भी इसे खाने से बचना चाह‍िए।

3-अगर आप गैस्ट्रिक की परेशानी से जूझ रहे हैं तो भी आपके ल‍िए अनार का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। अनार की ठंडी तासीर के चलते खाना ठीक से डाइजेस्‍ट नहीं हो पाता है। इससे आपकी द‍िक्‍कतें और भी ज्‍यादा बढ़ सकती हैं।

पढ़ें :- Summer Health Take Care : गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ख्याल , तरोताजा रहने के लिए पिएं ज्यादा पानी

4-वहीं वायरल या खांसी की समस्या होने पर भी अनार से दूरी बना लेनी चाह‍िए। तासीर ठंडी होने के कारण सर्दी-जुकाम की समस्‍या और बढ़ सकती है। साथ ही इन्‍फेक्‍शन का खतरा भी बढ़ सकता है।

कब खा सकते हैं अनार?

सुबह के समय अनार खाना ज्‍यादा फायदेमंद माना जाता है। आप इसे सुबह नाश्‍ते में शाम‍िल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर काे सभी जरूरी पोषक तत्‍व आसानी से म‍िल जाएंगे। साथ ही आप दि‍नभर एनर्जेट‍िक महसूस करेंगे।

 

पढ़ें :- आप रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सुस्ती और थकान होगी छूमंतर
Advertisement