Devutthani Ekadashi 2026 : चातुर्मास के समाप्त होनें के बाद देवउठनी एकादशी के दिन
भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी दिन से शादी-विवाह समेत दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा देवउठनी एकादशी पर दीपदान करना भी बेहद शुभ माना जाता है।
पढ़ें :- क्या आप भी ठंड में एक्सरसाइज से भागते हैं? जापान की ये पांच आदतें बना देंगी फिट और एक्टिव
1. मुख्य दरवाजे पर जलाएं दीपक
देवउठनी एकादशी के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मुख्य द्वार को माता लक्ष्मी के आगमन का स्थान माना जाता है। इसलिए शाम के समय घर के दरवाजे के दोनों ओर घी या तेल का दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।।
2. माता तुलसी के पौधे के पास जलाएं दीपक
देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व है। इस दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। इसके बाद तुलसी माता की परिक्रमा करें और परिवार की समृद्धि की कामना करें।
3. श्रीहरि विष्णु के सामने जलाएं घी का दीपक
देवउठनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन उनकी विधि-विधान से पूजा करने के साथ उनके सामने घी का दीपक जलाना चाहिए
4. घर के किचन में भी जलाएं दीपक
हिंदू धर्म में रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। इसे घर की समृद्धि और अन्न के भंडार से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए देवउठनी एकादशी की शाम रसोई में भी एक छोटा दीपक जलाना शुभ माना जाता है।