Dhaba Style Masala Handi Paneer: आज हम आपके लिए पनीर की ढाबा स्टाइल रेसिपी लेकर आये है। जिसे परिवार के साथ लंच या डीनर में एंजॉय कर सकते है। इसके साथ रोटी या पराठा सर्व किया जा सकता है। इस रेसिपी का नाम है मसाला हांडी पनीर। एक बार इसे ट्राई करने पर आप बार बार बनाना चाहेंगे। इसका स्वाद ढाबे को भी फेल कर देगा। तो चलिए फटाफट जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- Summer drink : गर्मी में ज्यादा ठंडक देती हैं ये देसी चीजें , गांवों में की जाती हैं इस्तेमाल
मसाला हांडी पनीर के लिए जरुरी सामग्री:
– पनीर – 300 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
– टमाटर – 4 (प्यूरी)
– प्याज – 2 (पेस्ट)
– अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबलस्पून
– दही – 1/2 कप (फेंट कर)
– ताजी क्रीम – 1/2 कप
– हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
– तेल या घी – 3 टेबलस्पून
– जीरा – 1 टीस्पून
– तेजपत्ता – 1
– हल्दी पाउडर – 1/2 टीस्पून
– लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
– धनिया पाउडर – 1 टेबलस्पून
– गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
– कसूरी मेथी – 1 टीस्पून (पिसी हुई)
– नमक – स्वादानुसार
– काजू – 10-12 (भिगोकर पेस्ट बना लें)
– खसखस – 1 टेबलस्पून (भिगोकर पेस्ट बना लें)
मसाला हांडी पनीर बनाने का तरीका
मसाला हांडी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले हांडी (या कढ़ाई) को मध्यम आंच पर गरम करें। तेल या घी डालें और जीरा और तेजपत्ता तड़काएं। प्याज का पेस्ट डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1 मिनट पकाएं। टमाटर प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर) डालें।
पढ़ें :- आप रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सुस्ती और थकान होगी छूमंतर
मसाले को तेल छोड़ने तक भूनें। काजू और खसखस का पेस्ट डालें और 2-3 मिनट पकाएं। दही डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। 1/2 कप पानी डालें और ग्रेवी को 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। पनीर के टुकड़े डालें और अच्छी तरह से ग्रेवी में मिला लें। क्रीम, कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें।
ढककर 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें। मसाला हांडी पनीर को गरमागरम नान, तंदूरी रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ परोसें।