Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Dhoni News: धोनी का 11 साल पुराना जॉब लेटर सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व कप्तान की सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान

Dhoni News: धोनी का 11 साल पुराना जॉब लेटर सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व कप्तान की सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Dhoni News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने बीते तीन साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। धोनी की गिनती टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। इसके साथ ही दुनिया के अमीर क्रिकेटरों में भी उनकी गिनती होती है। भारत के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले धोनी 1040 करोड़ रुपये के मालिक हैं। धोनी की संपत्ति विराट कोहली से थोड़ी ही कम है।

पढ़ें :- IPL 2024: संजू सैमन ने तोड़ा धोनी और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में किया ये बड़ा कारनामा

कोहली फिलहाल 1050 करोड़ रुपये के मालिक हैं। धोनी अपने करियर के अधिकतर समय में बीसीसीआई के अनुबंध में शीर्ष ग्रुप में रहे थे। धोनी ने पूरे करियर में अच्छा प्रदर्शन किया और सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक थे। इन सबके बीच धोनी का 2012 का एक जॉब अपॉइंटमेंट लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा लेटर उनके इंडियन सीमेंट्स में उपाध्यक्ष के रूप में उनके पद की पुष्टि करता है। हालांकि, धोनी की सैलरी जानकर सभी हैरान हो गए। यह लेटर आईपीएल संस्थापक ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके अनुसार धोनी का मासिक वेतन 43,000 रुपये है।

खास बात यह है कि यह कंपनी सीएसके फ्रेंचाइजी की मालिक है। यह लेटर उस समय का है, जब धोनी अपने करियर के शीर्ष पर थे। 2011 में उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप जिताया था और 2013 में उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, यह लेटर 2012 का है।

 

पढ़ें :- IPL 2024 Special : आईपीएल इतिहास में 7 खिलाड़ी खेल चुके हैं सभी सीजन, इस बार भी मचाएंगे धमाल
Advertisement