Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. 150 करोड़ कमाने वाली ‘हनुमान अंश’ में हीरो को मिली मामूली फीस? जाने कैसे बिना ऑडिशन चुने गए थे बाबा के रोल के लिए

150 करोड़ कमाने वाली ‘हनुमान अंश’ में हीरो को मिली मामूली फीस? जाने कैसे बिना ऑडिशन चुने गए थे बाबा के रोल के लिए

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। सिर्फ ₹2 करोड़ के बेहद मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹150 करोड़ से अधिक का ऐतिहासिक कलेक्शन कर भारतीय सिनेमा जगत को हैरान कर दिया है। इसी बीच, इस फिल्म में ‘नीम करौली बाबा’ का मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता ‘शोभिनव सत्या’ की फीस को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

पढ़ें :- फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर को मिला रामायणी सम्मान, वृंदावन वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महराज के परिवार के साथ किया दर्शन

पूरी स्टारकास्ट में सबसे ज्यादा फीस, फिर भी रकम बेहद कम

हांलिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ₹150 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली इस मेगा-हिट फिल्म के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या को उनके दमदार अभिनय के लिए मात्र ₹15 लाख की फीस मिली है। हालांकि यह रकम फिल्म की भारी सफलता के सामने बहुत छोटी दिखाई देती है, लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि शोभिनव सत्या पूरी स्टारकास्ट में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले अभिनेता हैं। फिल्म के एक अन्य मुख्य कलाकार चंदन के. आनंद को उनके रोल के लिए लगभग ₹8 लाख मिले हैं। आपको बता दें कि पूरी स्टारकास्ट और क्रू की कुल फीस मिलाकर महज ₹38.5 लाख ही खर्च हुए थे।

बिना किसी ऑडिशन के सीधे हुआ था चयन

फिल्म के निर्देशक डॉ. ‘विशाल चतुर्वेदी’ ने कास्टिंग को लेकर एक बेहद हैरान करने वाली बात बताई है। उन्होंने बताया कि शोभिनव सत्या को इस रोल के लिए कोई पारंपरिक ऑडिशन नहीं देना पड़ा था। निर्देशक के मुताबिक, जब उन्होंने शोभिनव को पहली बार देखा, तो उनके चेहरे पर वही सादगी, ठहराव और दिव्यता नजर आई जो ‘नीम करौली बाबा’ के किरदार के लिए बेहद जरूरी थी। वहीं मेकर्स का मानना है कि इस फिल्म का निर्माण और किरदारों का चयन किसी सामान्य प्रक्रिया के तहत नहीं, बल्कि स्वयं बाबा के आशीर्वाद और एक आध्यात्मिक संयोग की तरह हुआ है।

पढ़ें :- प्रीति जिंटा ने 'बंटवारा 1947' के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- फिल्म पर फिर भी गर्व है'

बजट के मुकाबले कमाया 7,700% का मुनाफा

बहुत ही सीमित संसाधनों और बिना किसी बड़े सुपरस्टार के बनी ‘हनुमान अंश’ ने अपने बजट के मुकाबले 7,700 प्रतिशत से अधिक का मुनाफा कमाया है, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक बहुत ही दुर्लभ रिकॉर्ड है। फिल्म की इस अभूतपूर्व सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट में दम हो और दर्शकों की आस्था से जुड़ाव गहरा हो, तो बिना भारी-भरकम बजट के भी इतिहास रचा जा सकता है।

Advertisement