नई दिल्ली। स्ट्राजेनेका कंपनी की (Covishield Vaccine ) से साइड इफेक्ट्स की खबर ने कई लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। भारत में कई लोगों ने इस कंपनी की वैक्सीन लगवा रखी है। कंपनी ने कोर्ट डॉक्यूमेंट्स में माना है कि उनकी वैक्सीन रेयर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जो कि थ्रॉम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (TTS) है।
पढ़ें :- बिजली कटौती को लेकर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: कई अधिकारी हुए सस्पेंड, लापरवाह अफसरों पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार
इसमें ब्लड क्लॉट जमने के साथ प्लेटलेट्स कम हो सकती हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसा होने पर इंसान में ब्रेन स्ट्रोक और कार्डिएक अरेस्ट होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अगर आपको भी डर है कि अब क्या करना चाहिए तो यहां जानें डॉक्टर का कहना है?
जम सकता है थक्का
कोविशील्ड और वेक्सेरिया (Vaxzevria) से खून का थक्का जमने की समस्या हो सकती है। यह बात वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने भी मान ली है। सोशल मीडिया पर न्यूरो ऐंड स्पाइन सर्जन डॉक्टर विकास कुमार ने एक पोस्ट किया है, जिसमें इस खबर से परेशान होने वालों को राहत मिल सकती है। डॉक्टर विकास ने इस खबर का विश्लेषण करके लिख कुछ पॉइंट्स लिखे हैं।
बहुत ज्यादा घबराएं नहीं साइड इफेक्ट होने की संभावना वैक्सीन लगाने की कुछ दिनों के अंदर ज्यादा होती है और समय बीतने के साथ यह कम होती चली जाती है इससे रेयर साइड इफेक्ट में रखा गया है। इसका मतलब है कि वैक्सीन लगवाने वाले हर शख्स को ये समस्या हो जरूरी नहीं है।
पढ़ें :- Earthen Pot Water : तपती गर्मी में ठंडा रहेगा मटके का पानी, अपनाये ये देसी ट्रिक
डॉक्टर विकास ने हार्ट को हेल्दी रखने के कुछ टिप्स दिए हैं जैसे
हेल्थ अपडेट
यूके मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक
कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने कोर्ट में कबूल किया है कि,कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट में TTS सिंड्रोम (शरीर में खून का थक्का जमना और प्लेटलेट कम होना )हो सकता है I
इसके चलते व्यक्ति में ब्रेन स्ट्रोक,… pic.twitter.com/EvPY2h1Ztz पढ़ें :- आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें: दो पैन कार्ड मामले में तीन साल बढ़ी सजा, बेटे अब्दुल्ला की सजा सात वर्ष बरकरार
— Dr Vikas Kumar (@drvikas1111) April 30, 2024
1.संतुलित आहार लें, जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स हों। प्रोसेस्ड और ट्रांस फैट्स से दूरी बनाना ही फायदेमंद है।
2. नमक का प्रयोग कम करें।
3.जरूरत से ज्यादा वजन या मोटापा दिल के दौरे का जोखिम बढ़ाता है। हेल्दी वजन बनाए
4.रोजाना एक्सरसाइज करें(30-40 मिनट पर डे )
पढ़ें :- Nutrition & Diet: नाश्ते में शामिल करें स्प्राउट्स सलाद, थकान और सुस्ती को कहें अलविदा
5.स्मोकिंग से बचें।
6.तनाव को मैनेज करें।
7.नियमित (High BP, Cholesterol ) चेक-अप करवाएं।