गर्मियों में पेट से संबंधित दिक्कतें अधिक होती है। क्योंकि जरा भी तेल मसाले वाला या बाहर का खाना अधिक हो जाता है तो कब्ज,एसिडिटी और गले में जलन जैसी तमाम दिक्कते होने लगती है।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट
कई लोग गर्मी के मौसम में खट्टी डकार और पेट में जलन होने लगती है। आज हम आपको दादी नानी के पिटारे हजमा बढ़िया करने वाला चूरन बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे खाने से पाचन बेहतर होगा साथ में पेट की समस्याएं दूर होंगी।
घर में पाचन चूर्ण बनाने के लिए जरुरी सामग्री
एक चम्मच अदरक का पाउडर
नींबू का पाउडर
इलायची
2 से 3 लौंग
पुदीना के सूखे पत्ते
आधा चम्मच काला नमक
हींग – एक चुटकी
चूर्ण बनाने का तरीका
पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
मिक्सर जार में अदरक पाउडर, नींबू पाउडर, इलायची, लौंग, पुदीना के पत्ते,हींग और काला नमक मिलाकर इसे ग्राइंड कर लें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें,तैयार है आपका हाजमा दुरुस्त करने वाला पाउडर। आप इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं।
इस चूर्ण का सेवन आप किसी भी वक्त कर सकते हैं। लेकिन खाना खाने के बाद आपको भारीपन लगता है या एसिडिटी की शिकायत हो जाती है तो खाने के आधे घंटे बाद एक चम्मच चूर्ण को एक गिलास पानी के साथ लें। इससे कब्ज या पेट भूलने की समस्या में राहत मिलेगी।