नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) , सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ हुई अहम मुलाकात के बावजूद बात बनती नजर नहीं आ रही है। डीएमके परिसीमन बिल (Delimitation Bill) पर केंद्र सरकार का साथ देने के अपने रुख पर कायम है। सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले हुई इस बैठक में विपक्षी नेताओं ने एमके स्टालिन को इस बिल के खिलाफ लाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन डीएमके का मानना है कि संशोधित बिल में तमिलनाडु के संसदीय प्रतिनिधित्व और हितों की सुरक्षा से जुड़ी शर्तें शामिल हैं, इसलिए वह इसका समर्थन करेगी।
पढ़ें :- हम परिसीमन बिल के खिलाफ हैं, स्टालिन को अपनी बात बताई : राहुल गांधी
DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में DMK की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार किया है। स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा तमिलनाडु और यहां के लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखकर फैसले लिए हैं और आगे भी इस रास्ते से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि इतिहास उन्हें कट्टाबोम्मन के रूप में याद रखेगा, एट्टप्पन के रूप में नहीं।