Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. सेहत के लिए बेहद फायदेमंद इन चीजों को भूलकर भी न करें एक साथ सेवन, हो सकता है हानिकारक

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद इन चीजों को भूलकर भी न करें एक साथ सेवन, हो सकता है हानिकारक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अक्सर हम बेहतर स्वास्थ्य के लिए हेल्दी डाईट लेते है। जैसे दूध, दही, मछली, चाय, फल इन चीजों को खाने से शरीर को काफी पोषण मिलता है। हेल्दी लाईफ के लिए पोषण तत्वों का शरीर में पहुंचना भी जरुरी होता है।

पढ़ें :- Health Care Tips: बाजार के पैक्ड मैंगो ड्रिंक्स सेहत के लिए होते हैं नुकसानदायक

स्किन एलर्जी भी हो सकती है

कई लोग अधिक लाभ पाने के चक्कर में इन सुपर डुपर हेल्दी चीजों को गलत तरह सेवन करने लगते है। जो शरीर के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। जैसे कई लोग मछली के साथ दही का सेवन करने लगते है। दही की तासीर ठंडी होती है जबकि मछली की तासीर गर्म होती है। दोनो को साथ खाने से पेट के लिए दिक्कत तो होती ही है स्किन एलर्जी भी हो सकती है।

फलों से मिलने वाला पोषण आपके शरीर तक नहीं पहुंच पाता

इसके अलावा दूध और फलों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। दूध के साथ फल खाने पर दूध में मौजूद कैल्शियम फलों के एंजाइम्स को सोख लेता है और फलों से मिलने वाला पोषण आपके शरीर तक नहीं पहुंच पाता।

पढ़ें :- Benefits of eating onion: गर्मियों में डेली डाइट में शामिल करें प्याज, धूप, लू से बचाता है और भी होते है कई फायदे

एक साथ ठंडा और गर्म खाने से सेहत के लिए हानिकारक

पिज्जा, बर्गर और छोले भटूरे के साथ कई लोग कोल्ड्रिंक पीना सेहत के लिए हानिकारण साबित हो सकता है। तला भुना एसिडिक होता है। कोल्डड्रिंक भी एसिडिक होती है एक गर्म होती है तो दूसरी ठंडी होती है एक साथ ठंडा और गर्म खाने से सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

 

Advertisement