vegetables can be harmful during rainy season: मानसून दस्तक दे चुका है। बारिश के मौसम में इंफेक्शन का अधिक खतरा रहता है। ऐसे में भोजन पौष्टिक और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले होने चाहिए। बदलते मौसम में बीमारियों से बचा जा सके। इंफेक्शन से बचने और पाचन को बेहतर करने के लिए गर्म ताजा और पका हुआ भोजन खाना चाहिए।
पढ़ें :- Side effects of consuming buckwheat: नवरात्रि के नौ दिनों तक रखा है उपवास तो, कुट्टू का सेवन करने से पहले जान लें ये जरुरी बातें
बारिश के मौसम में सूप और हर्बल चाय बेहतरीन ऑप्शन होता है। इससे शरीर हाइड्र्रेट और गर्म रखता है। मौसमी फलों का भी सेवन करना चाहिए। इससे इम्युनिटी बेहतर होती है। पर क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी सब्जियां होती है जिन्हे बारिश के मौसम में नहीं खाना चाहिए।
तो चलिए जानते है। बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि पत्तेदार सब्जियों में पानी औऱ गंदगी जमा रहती है साथ ही बारिश की वजह से कीड़े मकौड़े भी होने का डर रहता है।
इतना ही नहीं बारिश के मौसम में ब्रोकली और फूलगोभी जैसी सब्जियों को बी खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इनमें बारिश में नमी अधिक होने की वजह से दरारों में फफूंद और बैक्टीरिया या जैसे सूक्ष्म कीड़े होते हैं जो बेहद खतरनाक होते है।
इसके अलावा बारिश के मौसम में बैंगन पत्तागोभी और भिंडी आदि का भी सेवन करने से बचना चाहिए। बारिश की वजह से बैंगन में कीड़े लगने का खतरा रहता है और जल्दी खराब भी हो जाते है। पत्तागोभी का सेवन करने से इंफेक्शन का डर रहता है।