Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Stomach infection: बच्चों को पेट का इंफेक्शन होने पर भूलकर भी न खिलाएं ये चीजें, बढ़ा सकती है दिक्कतें

Stomach infection: बच्चों को पेट का इंफेक्शन होने पर भूलकर भी न खिलाएं ये चीजें, बढ़ा सकती है दिक्कतें

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बच्चों को खास देखभाल की जरुरत होती है खान पान से लेकर हर चीज तक। जरा सी अनदेखी बच्चों को मुश्किल में डाल सकती है।खास पर खाने पीने की चीजों में। क्योंकि बच्चों का पाचन बहुत संवेदनशील होता है।

पढ़ें :- मार्केट में  स्टिकर लगे मिलने वाले फल और सब्जियां, क्या ये सच में हैं खतरनाक?

कुछ अनाप शनाप खाने से बच्चों को पेट का इंफेक्शन हो सकता है। अगर बच्चों को पेट के इंफेक्शन से बचाना चाहते है तो कुछ ऐसी चीजें है जिनसे उन्हें दूर रखना चाहिए। बच्चों को दूध, दही, पनीर और क्रीम जैसी चीजों का सेवन नहीं कराना चाहिए। इन चीजों के सेवन से पाचन और अधिक कठिन हो सकता है। जिससे पेट की इंफेक्शन या दस्त हो सकते है।

अगर आपके बच्चे को पेट में इंफेक्शन अक्सर होता रहता है तो तली भुनी चीजों से दूर रखें। जहां तक हो सकें चिप्स, फ्रेंच फ्राइज,समोसा, पकौड़े आदि न खिलाएं। इससे पेट पर अतिरिक्त भार पड़ता है। इनमें फैट अधिक होती है, जो पाचन को धीमा कर देती है और समस्या को बढ़ा सकती है।

बच्चों को पेट में इंफेक्शन की दिक्कत होने पर बहुत अधिक मसालेदार और चटपटी चीजें नहीं खिलानी चाहिए। मसालेदार खाने से बच्चों के पेट की जलन को और बढ़ा सकता है। खासतौर पर मिर्च, चटनी, और अधिक मसाले वाले डिशेज से दूर रखें।

सोडा और कैफीन युक्त पेय पाचन तंत्र को उत्तेजित कर सकते हैं, जिससे दस्त और उल्टी की समस्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही कच्ची सब्जियां जैसे सलाद, गोभी, और मूली पचाने में कठिन होती हैं।

पढ़ें :- गर्मियों में स्किन को ठंडा और ग्लोइंग रखने के लिए खाएं ये फल

इसके अलावा, अधिक फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ दस्त को और खराब कर सकते हैं। बच्चों को पेट का इंफेक्शन होने पर दलिया और खिचड़ी जैसी हल्की और सुपाच्य चीजें खाने को दें। दाल का पानी, सेब का पेस्ट और उबला आलू खिलाएं।

Advertisement