Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Symptom of stomach cancer: डेली सुबह पेट में दर्द की समस्या को न करें नजरअंदाज, हो सकता है पेट में कैंसर का लक्षण

Symptom of stomach cancer: डेली सुबह पेट में दर्द की समस्या को न करें नजरअंदाज, हो सकता है पेट में कैंसर का लक्षण

Symptom of stomach cancer: अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान पान की वजह से अधिकतर लोगो में कैंसर समेत कई बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है। कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। कैंसर होने पर शरीर में सुबह के समय सुछ लक्षण दिखाई देते है। जिसे पहचान कर आप समयरहते इसका इलाज कर सकते है।

पढ़ें :- Health Tips : प्याज और लहसुन की गंध को दूर करने के 5 वैज्ञानिक और अचूक उपाय

अगर सुबह के समय पेट में तेज दर्द होता है तो यह कपेट में कैंसर के लक्षण हो सकते है। सुबह के पेट में अगर डेली दर्द होता है तो इसकी अनदेखी करने की बजाय आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इसके अलावा मल त्याग के दौरान खून आता है तो इसकी अनदेखी बिल्कुल न करें। फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। यह पेट में कैंसर का लक्षण हो सकता है। बिना वजह वजन तेजी से कम हो रहा हो तो यह भी पैट में कैंसर का लक्षण हो सकता है।

अगर आपको पेट में गैस बनने की समस्या रहती है तो यह स्टम कैंसर का संकेत हो सकता है। लगातार ब्लोटिंग और गैस बनने की समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर के पास जाएं। पेट में कैंसर होने पर भूख में कमी आने लगती है। अगर आपको भूख लगना कम हो गया है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

डॉक्टर के पास जाना चाहिए। पेट का कैंसर काफी तेजी से फैलता है। पेट का ट्यूमर पूरे शरीर में तेजी से फैलता है। पेट के कैंसर से बचाव के लिए अल्कोहल और स्मोकिंग से बचें। जंक फूड्स और फास्ट फूड्स का कम से कम सेवन करें। कैंसर के इन लक्षणों को अनदेखी ना करें।

पढ़ें :- Benefits Of Shahtut :  शहतूत फल और पत्तियों के सेवन के ढ़ेरों फायदे, कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद 
Advertisement