Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. कमजोर दिल वाले न देखें video: तेंदुए ने किया हिरण का शिकार, फिर आ गए 2 बब्बर शेर फिर हुआ …

कमजोर दिल वाले न देखें video: तेंदुए ने किया हिरण का शिकार, फिर आ गए 2 बब्बर शेर फिर हुआ …

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: शेर और तेंदुआ  दोनों ही शिकारी होते हैं लेकिन कई बार वह एक दूसरे का शिकार छीनकर भी खा जाते हैं। दोनों के अंदर कुछ अलग-अलग खूबियां होती है। तेंदुआ जहां अपने शिकार को लेकर पेड़ पर चढ़ जाता है तो वहीं शेर दूसरे जानवरों से उनका शिकार छीनकर खाने की ताकत रखता है। सोशल मीडिया में हमें एक ऐसा ही वीडियो देखने के मिला। जिसमें एक तेंदुआ हिरण का शिकार करने के बाद उसे लेकर पेड़ पर चढ़ गया। जिससे कोई दूसरा जानवर उसके शिकार को छीन न सके। लेकिन दो शेरों ने तेंदुए से उसका शिकार छीनने की कोशिश की।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

उसके बाद क्या हुआ ये आप इस वीडियो में देख सकते हैं। इस वीडियो को लायन किंग नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गाय है। इस वीडियो को अब तक 22 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिकार की तलाश में एक तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ गया है। पेड़ की डाल पर बैठकर तेंदुआ इधर-उधर शिकार को देखने लगता है।  तभी उसे कुछ दूूरी पर हिरणों का एक झुंड़ दिखाई देता है।

हिरणों के झुंड़ को देखकर तेंदुआ टकटकी लगाकर देखने लगता है और हमला करने के लिए सही समय का इंतजार करने लगता है। जैसे ही एक हिरण पेड़ के थोड़ा सा पास आता है।  तेंदुआ पेड़ से सीधा हिरण के ऊपर छलांग लगा देता है। तेंदुआ सीधा हिरण के ऊपर गिरता है और उसे पकड़ लेता है। हिरण भी अपनी जान बचाने के लिए छटपटाता है लेकिन तेंदुआ हिरण की गर्दन को पकड़ लेता है और कुछ ही देर में उसका काम तमाम कर देता है। हिरण का शिकार करने के बाद तेंदुआ उसे लेकर तुरंत पेड़ पर चढ़ जाता है। जिससे शेर या कोई दूसरा शिकारी उसका शिकार छीन न ले। तभी दो शेर वहां पहुंच जाते हैं और तेंदुआ को हिरण का शिकार करने के बाद पेड़ पर चढ़ता देख लेते हैं।  उसके बाद दोनों शेर पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करने लगते हैं।

पढ़ें :- video: जहरीले सांप ने काटा तो अंधविश्वास के चलते युवक को गंगा में बांध कर उतारा हुई मौत
Advertisement