Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चीते की चाल, बाज की नजर और योगी जी के ‘निशाने’ पर संदेह नहीं करते : भाजपा

चीते की चाल, बाज की नजर और योगी जी के ‘निशाने’ पर संदेह नहीं करते : भाजपा

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा (BJP) ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं। साथ ही कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर रही है। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने राजधानी लखनऊ में ब्रह्मोस यूनिट का शिलान्यास किया था।

पढ़ें :- Breaking News: CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन

उन्होंने कहा था कि यूपी के रक्षा उत्पाद के क्षेत्र में एक बड़ी उप​लब्धि है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) निशाना लगाते हुए भी नजर आए। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर खबू वायरल हो रही है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

इसको लेकर तरह तरह के कमेंट भी किए जा रहे हैं। इस बीच यूपी भाजपा के ट्विटर अकाउंट से इस फोटो को ट्वीट किया गया है,​ जिसमें लिखा गया है कि, ‘चीते की चाल, बाज की नजर और योगी जी के ‘निशाने’ पर संदेह नहीं करते’। यूपी बीजेपी की तरफ से किया गया ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Chief Minister Yogi Adityanath)  ने रविवार को लखनऊ में रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र व ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र के शिलान्यास किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि, देश का रुख साफ है कि वह सुरक्षा से खिलवाड़ पसंद नहीं करेगा। ये नया भारत है जो पहले छेड़ता नहीं और अगर किसी ने छेड़ा तो फिर उसे छोड़ता नहीं।

Advertisement