Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Dope Test Controversy : नाडा ने अस्थायी रूप से सस्पेंड होने के बाद बजरंग पुनिया का पलटवार, एक्सपायर्ड किट पर उठाए सवाल

Dope Test Controversy : नाडा ने अस्थायी रूप से सस्पेंड होने के बाद बजरंग पुनिया का पलटवार, एक्सपायर्ड किट पर उठाए सवाल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने पहलवान बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से बजरंग पुनिया (Bajrang Punia)  के पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में खेलने के सपने पर संकट के बादल छाए हैं। जानकारी के अनुसार बजरंग पुनिया 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के लिए अपना सैंपल देने में विफल रहे, जिसके बाद नाडा (NADA)  ने उन्हें भविष्य के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

पढ़ें :- आधी रात जामिया की दीवार फांदकर छात्रों से मिलने पहुंचे इमरान मसूद, बाहर आते ही पुलिस ने हिरासत में लिया

इन आरोपों पर भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने  रविवार को वीडियो जारी कर प्रतिक्रिया दी है। बजरंग पुनिया (Bajrang Punia)  ने कहा कि मेरे बारे में जो डोप टेस्ट के लिए ख़बर आ रही है उसके लिये मैं स्पष्ट करना चाहता हूं !!! मैंने कभी भी नाडा अधिकारियों को सैंपल देने से इनकार नहीं किया, मैंने उनसे अनुरोध किया कि वे मुझे जवाब दें कि उन्होंने पहले मेरा सैंपल लेने के लिए जो एक्सपायरी किट लाई थी। उस पर उन्होंने क्या कदम उठाए या क्या कार्रवाई की उसका जवाब दे दीजिये और फिर मेरा डोप टेस्ट ले लीजिए? मेरे वकील विदुष सिंघनिया इस पत्र का जवाब समय अनुसार देंगे’।

पढ़ें :- मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित, पत्नी नीलम को भी किया बाहर

बताते चलें कि बजरंग पुनिया, ओलंपियन साक्षी मलिक और विनेश सहित कई अन्य शीर्ष पहलवानों के साथ, भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों में सबसे आगे थे।

Advertisement