Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok sabha election 2024: चिलचिलाती धूप में हाथ में हसिया लेकर खेत में गेहूं की फसल काटती नजर आयीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी

Lok sabha election 2024: चिलचिलाती धूप में हाथ में हसिया लेकर खेत में गेहूं की फसल काटती नजर आयीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Lok sabha election 2024: उत्तर प्रदेश के मथुरा से सासंद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) की फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। गुरुवार को हेमा मालिनी खेतों में काम कर रहे किसानों के बीच पहुंच गई।

पढ़ें :- राम मंदिर में उपराष्ट्रपति पहला दीप प्रज्वलित कर करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ, पहली बार होगा अयोध्या दौरा

इतना ही नहीं धूप में हाथों में हसिया लेकर गेहूं की फसल को काटते हुए नजर आयीं। सोशल मीडिया में हेमा मालिनी (Hema Malini) ये फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। हेमा मालिनी चुनाव प्रचार करने पहुंची थी। इस  दौरान वें खेत में काम कर रहे किसानोंं के बीच पहुंच गई और फसल काटने लगी।

पढ़ें :- पत्नी को कुर्सी से बांधा और फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, कन्नौज में पति ने अफेयर के शक में की हत्या

वहीं अपने की हेमा मालिनी (Hema Malini) को देख किसान हैरान रह गए। इस दौरान हेमा मालिनी खूब फोटोज भी क्लिक कराई। इन फोटोज को हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया के एकाउंट एक्स पर शेयर किया है। लिखा है कि-

‘आज मैं किसानों के साथ बातचीत करने के लिए खेतों में गईं, जिनसे से मैं पिछले दस सालों से नियमित रूप से मिल रही हूं। उनके बीच मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं उनके साथ पोज दूं, जो मैंने किया।

Advertisement