Dream secret: सपने हमारे जीवन में होने वाले भविष्य के घटनाओं के बारे में पूर्व संकेत देते हैं। धार्मिक ग्रंथ स्वप्न शास्त्र में सपनों को लेकर बहुत गंभीरता बताया गया है। ऐसा माना जाता है सपने में दिखाई देने वाली घटनाओं का सीधा संबंध हमारे भूतकाल और भविष्यकाल से जुड़ा होता है। आइये जानते है सपने में देवी दुर्गा को देखने का क्या संकेत होता है।
पढ़ें :- Budh Grah Rashi Parivartan : ग्रह मण्डल के राजकुमारबुध देव करने जा रहे हैं गोचर, आने वाला महीना बेहद शुभ हो सकता है
1.सपने में देवी दुर्गा का दिखना बहुत शुभ होता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो अगर देवी मां लाल रंग के वस्त्रों में मुस्कुराते हुई दिखे तो समझ लें कि आपकी जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। यह किसी भी क्षेत्र में हो सकता है। अविवाहितों की शादी हो सकती है।
2.देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों को देखने का भी अलग अलग महत्व होता है। माता को किसी भी रूप को यदि आप सपने में देखते हैं तो यह आपके जीवन में होने वाले शुभ संकेतों को दर्शाता है।
3.यदि किसी अविवाहित लड़का या लड़की को मां भगवती लाल रंग के वस्त्रों में मुस्कुराती हुए दिखाई देती हैं तो इसका अर्थ होता है कि उनका विवाह जल्द ही हो जाएगा।