आजकल की व्यस्त जीवनशैली में अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरुरी है। ऐसे में शरीर को पोषण पहुंचाने के लिए डेली डाइट में दूध का सेवन बेहद जरुरी है। वहीं अगर इसमें कुछ चीजों को मिलाकर पिया जाये तो यह और भी शक्ति वर्धक हो सकता है।
पढ़ें :- Water chestnut in winter : ठंड में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है , शरीर को दे ताकत देता है
दालचीनी में सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है,और नींद के पैटर्न में सुधार करता है। वहीं इलायची अपने सुखदायक गुणों के लिए जानी जाती है, जो तनाव को दूर करने और आराम को बढ़ाा देने में मदद करती है, जिससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। अगर इन दोनो को दूध में मिलाकर पीया जाय तो स्किन पर ग्लो आता है।
दूध में दालचीनी, हल्दी और हरी इलायची डालकर पीने से पाचन बेहतर होता है। साथ ही डेली रात में सोने से पहले इसे पीने से पेट से संबंधित कई दिक्कतों जैसे अपच,कब्ज आदि से छुटकारा मिलता है। साथ ही नींद भी अच्छी आती है। इतना ही नहीं नियमित दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है और हड्डियां मजबूत होती है।
अपने चेहरे पर “ग्लो” लाने के लिए जरूर करें ये उपाय!
साथ ही शरीर का दर्द भी दूर हो जायेगा, और नींद भी अच्छी-खासी आयेगी !! pic.twitter.com/aRWp2lEhWJ
पढ़ें :- सूरत में बच्चों की दवा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, जानवरों का टॉनिक भरकर बेच रहा था मेडिकल स्टोर संचालक
— Raushan Raj Rajput (@RaushanRRajput) July 24, 2024
स्किन और बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाए रखने के लिए दालचीनी-हल्दी वाला दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से स्किन और बालों से जुड़ी अनेकों समस्या में फायदा मिलता है। हल्दी और दालचीनी में मौजूद गुण आपकी स्किन और बालों को इन्फेक्शन से बचाने का काम करते हैं।