Benefits of coriander and sugar candy water: भारतीय पकवानों में डाले जाने वाले हर मसाले की अपनी खासियत होती है। ऐसे ही धनिया जहां एक तरफ खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद करती है तो दूसरी तरफ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।
पढ़ें :- Diabetes Friendly Vegetables : इस सब्जी से कंट्रोल में होगा ब्लड शुगर और डायबिटीज , जानें खाने का तरीका
धनिया का इस्तेमाल पाउडर और साबूत दोनो ही इस्तेमाल किया जाता है। क्या आप जानते हैं धनिया में मिश्री मिलाकर पीने से शरीर को कई फायदे होते है। धनिया और मिश्री औषधीय गुणों से भरपूर होता है। धनिया में विटामिन सी, पोटैशियम,कैल्शियम, मैगनीशियम और तमाम पोषक तत्व पाये जाते है। इसका सेवन करने से शरीर कई बीमारियों को दूर करने में हेल्प करता है। आज हम आपको धनिया और मिश्री का काढ़ा पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे है।
धनिया और मिश्री का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे सर्दी,जुकाम और खांसी के अलावा वायरल इंफेक्शन से बचाता है।
मिश्री और धनिया का पानी पीने से पाचन बेहतर होता है। जिससे पेट की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं मिश्री और धनिया का पानी पीने से मेंटल हेल्थ बेहतर होती है।इसे पीने से माइंड शांत और रिलैक्स होता है। साथ ही अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं मिश्री और धनिया का पानी पीने से किडनी डिटॉक्स होती है। साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है।