Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Duleep Trophy : दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन, डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को 4 विकेट से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने 92 व 40 रनों की पारी खेली

Duleep Trophy : दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन, डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को 4 विकेट से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने 92 व 40 रनों की पारी खेली

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के सेमीफाइनल में मंगलवार को ईस्ट जोन ने डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन (Defending Champions Central Zone) को 4 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम ने फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

पढ़ें :- अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, वैभव सूर्यवंशी,संजू सैमसन और ईशान किशन भी शामिल

ईस्ट जोन (East Zone) को जीत के लिए 159 रन का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन 80.1 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान ईशान किशन (Captain Ishan Kishan) 39 और मोहम्मद शमी 8 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी (Vice-captain Vaibhav Suryavanshi) ने 40 रन की पारी खेली। वैभव ने पहली पारी में 7 चौके और 7 छक्कों के साथ 92 रन बनाए थे।

सेंट्रल जोन ने 37 रन पर गंवा दिए थे 3 विकेट

सेंट्रल जोन की शुरुआत खराब रही और 37 रन तक टीम के तीन विकेट गिर गए। कप्तान रजत पाटीदार 5 और रिंकू सिंह 20 रन ही बना सके। 95 रन तक 7 विकेट गंवाने के बाद अरशद खान ने लोअर ऑर्डर के साथ मिलकर टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। हालांकि टीम 158 रन पर ही सिमट गई। अमन मोखाड़े ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। अरशद खान ने 25 और हर्ष दुबे ने 24 रन की पारी खेली।

मुकेश कुमार को 4, शमी को 3 विकेट

पढ़ें :- दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का बड़ा कारनामा, सिर्फ 42 गेंदों में तोड़ दिया 57 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा इतिहास

ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 12 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने 3, जबकि अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और क़ुनैन कुरैशी ने 1-1 विकेट लिया।

शमी ने 900 विकेट पूरे

मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले दिन बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे शमी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ 3 विकेट लेकर प्रोफेशनल क्रिकेट में अपने 900 विकेट पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ छठे भारतीय गेंदबाज बने। शमी ने 36 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया।

ईस्ट जोन से पहली पारी में सूर्यवंशी का अर्धशतक

सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन की पहली पारी बराबरी पर रही। दोनों टीमों ने 266 रन बनाए। ईस्ट जोन के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 92 और अभिमन्यु ईश्वर ने 69 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 161 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद ईस्ट जोन ने अगले 104 रन में अपने सभी विकेट गंवा दिए। सेंट्रल जोन की ओर से हर्ष दुबे ने 4, जबकि आर्यन पांडे और यश ठाकुर ने 3-3 विकेट लिए।

पढ़ें :- Duleep Trophy : वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में उड़ाया गर्दा, 7 छक्के, 7 चौके की मदद से बनाए 92 रन...पर शतक से चूके

साउथ जोन 312 रन पर ऑलआउट

दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन और नॉर्थ जोन आमने-सामने हैं। तीसरे दिन साउथ जोन की टीम पहली पारी में 312 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान तिलक वर्मा ने 116 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 250 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके लगाए। श्रेयस गोपाल ने 87 और नारायण जगदीशन ने 36 रन बनाए।

साउथ जोन की शुरुआत खराब रही। रितिक भुई 5 और शेख रशीद बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद नारायण जगदीशन और तिलक वर्मा ने पारी संभाली। जगदीशन 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक ने श्रेयस गोपाल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

तिलक-गोपाल ने 176 रन जोड़े

तिलक वर्मा और श्रेयस गोपाल ने छठे विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी की। गोपाल 87 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साउथ जोन के विकेट लगातार गिरते रहे और टीम 100.3 ओवर में 312 रन पर ऑलआउट हो गई।

गुरनूर बरार ने 4 विकेट लिए

पढ़ें :- VIDEO : कप्तान वैभव सूर्यवंशी के रिव्यू पर अंपायर को बदलना पड़ा फैसला, पहला DRS और मिला सीधा विकेट

नॉर्थ जोन की ओर से गुरनूर बरार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 23 ओवर में 88 रन देकर 4 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट झटके, जबकि आबिद मुश्ताक को 1 सफलता मिली।

Advertisement