उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गुरुवार को ताजिया जुलुस निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। घटना अमीर नगर के गर्दहा गांव की है। यहां ताजिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दस से ज्यादा ताजिएदार गंभीर रूप से झुलसे बताए जा रहे हैं।
पढ़ें :- सीजेपी का कल देशव्यापी प्रदर्शन, एवरी डिस्ट्रिक्ट, वन डे, वन डिमांड का संदेश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोगों ने आनन-फानन झुलसे लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी पीड़ितों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस दौरान 21 साल के हसीब पुत्र शमशाद की मौत हो गई। अन्य पीड़ितों का इलाज चल रहा है। इनमें से भी कुछ हालत गंभीर बताई गई है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में ताजिया जुलूस के दौरान एक हादसा हो गया,हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए
ये धर्म के नाम पर पाखंड और अंधविश्वास कब तक लोगो की मौत का कारण बनता रहेगा
त्योहार को पाखंड से दूर रखे #Muharram2024 #Muharram pic.twitter.com/gb1ybxZiEl— Sunita Chaudhary (@Decentladki1) July 18, 2024
पढ़ें :- Video-मीडिया ने प्रियंका गांधी से सदन क्यूं नहीं चल रहा है का दागा सवाल? तो कहा आपने धर्मेंद्र प्रधान से पूछा कब देंगे इस्तीफा, सरकार के ट्रैप से निकलिए बाहर
वहीं इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें हाईवे से गुजरे तार से ताजिया टकरा गया। लोगो ने इसे तार से बचाने की कोशिश की लेकिन ताजिया तार से टकरा गया और ताजिया में आग लग गई। मोहम्मदी क्षेत्र के सीओ अरुण कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि गरदहा गांव में ताजिया हाई टेंशन तार में छू गया। जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। इसमें दस से अधिक लोग घायल है।