Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dussehra 2026: दशहरा 20 या 21 अक्टूबर को ?  जानें शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त

Dussehra 2026: दशहरा 20 या 21 अक्टूबर को ?  जानें शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dussehra 2026 : दशहरा (विजयादशमी) हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। पंचांग के अनुसार, दशहरा हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को होता है। उस दिन विजय मुहूर्त में शस्त्र पूजा करते हैं और शाम को रावण ,कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन करने की परंपरा है।

पढ़ें :- shukra margi 2026 :  सुख, समृद्धि के देवता शुक्र 14 नवंबर को कन्या राशि में चलेंगे सीधी चाल , यह समय बेहद भाग्यशाली रहेगा

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल दशहरा के लिए आश्विन शुक्ल दशमी तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर में 12 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो रही है और 21 अक्टूबर को दोपहर में 2 बजकर 11 मिनट पर खत्म होगी।

यदि उदयातिथि के आधार पर देखा जाए तो दशमी तिथि 21 अक्टूबर दिन बुधवार को पड़ रही है। इस अनुसार दशहरा 21 अक्टूबर को होना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है। दशहरा के लिए दशमी तिथि के अलावा नक्षत्र, विजय मुहूर्त और और प्रदोष काल को भी देखना चाहिए।

दशहरा पर रावण दहन और शस्त्र पूजा का विशेष महत्व प्रदोष काल (सूर्यास्त के समय) और अपराह्न काल में होता है, इसलिए यह सारे शुभ संयोग 20 अक्टूबर की शाम को ही मिल रहे हैं। ऐसे में इस साल दशहरा 20 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जाएगा।

शस्त्र पूजा
शस्त्र पूजा के लिए विजय मुहूर्त :59 पी एम से 02:45 पी एमपी एम से 02:45 पी एम

पढ़ें :- Maa Chandraghanta : मां चंद्रघंटा का स्वरूप साहस, वीरता, सौम्यता और शांति का प्रतीक , जानें प्रिय भोग

 

Advertisement