Earthquake in Japan : जापान में 5.1 तीव्रता के भूकंप के तगड़े झटके से धरती कांप गई। भूकंप का केंद्र टोक्यो के उत्तर पूर्व स्थित इबारकी में था। जापान की मौसम एजेंसी के मुताबिक भूकंप के झटके सेंट्रल टोक्यो तक महसूस किए गए हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी का कहना है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
पढ़ें :- California earthquake : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप,बाद कई आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए
जापान के मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सोमवार की रात 12.50 बजे महसूस हुए जिसकी तीव्रता जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने 7 से कम मापी गई। एजेंसी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.1 थी।
एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके इतने तेज थी कि उनका असर सेंट्रल टोक्यो तक में महसूस किया गया है। लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।