Earthquake: तिब्बत में जोरदार भूकंप आया है। जिसकी रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गयी। इस भूकंप में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई और 62 घायल हो गए। इस भूकंप के झटके भारत के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए। जिनमें बिहार और उत्तर भारत के कई हिस्से शामिल हैं।
पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा
चीन की सरकारी मीडिया ने एएफपी के हवाले से जानकारी दी कि मंगलवार सुबह तिब्बत-नेपाल सीमा के पास 7.1 तीव्रता का भूकंप आने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह 6.35 बजे भारतीय समयानुसार आया और इसका केंद्र तिब्बत क्षेत्र में था, जो नेपाल के लोबुचे से लगभग 93 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है। 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित भूकंप ने बिहार और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी झटके महसूस किए।
नेपाल में खुंबू ग्लेशियर के पास स्थित लोबुचे, काठमांडू से लगभग 150 किलोमीटर पूर्व में स्थित है और एवरेस्ट बेस कैंप के करीब है। चीनी सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार, चीन की भूकंप निगरानी एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की गयी।
EQ of M: 7.1, On: 07/01/2025 06:35:18 IST, Lat: 28.86 N, Long: 87.51 E, Depth: 10 Km, Location: Xizang.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/aHk6kS9Zcm— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) January 7, 2025
पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
बिहार के इन जिलों में महसूस किए गए झटके
बिहार के कई जिलों में मंगलवार सुबह दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहली बार 6 बजकर 29 मिनट पर तो दूसरी बार 6 बजकर 38 मिनट पर भूकंप आया। राज्य के मुंगेर, गोपालगंज, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेगूसराय, पटना सहित कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।