Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of eating soaked walnuts: रातभर भीगे हुए एक मुठ्ठी अखरोट खाने से तेज होती है यादश्त, और भी होते हैं कई फायदे

Benefits of eating soaked walnuts: रातभर भीगे हुए एक मुठ्ठी अखरोट खाने से तेज होती है यादश्त, और भी होते हैं कई फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of eating soaked walnuts: पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट खाने के कई फायदे होते है। डेली अखरोट का सेवन करने से शरीर हेल्दी रहता है। अखरोट में  कैल्शियम, आयरन, कॉपर, प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाये जाते है।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

ये सभी पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद जरुरी होते हैं। एक मुठ्ठी अखरोट को रातभर पानी में भिगने के बाद खाने से मेमोरी अच्छी होती है। दिमाग का बेहतर ढंग से विकास होता है। अगर किसी को अधिक भूलने की बीमारी है तो डेली भीगे हुए अखरोट खाने से फायदा होगा। यादश्त बेहतर होगी।

अखरोट में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से भीगे हुए अखरोट खाने से हड्डियां मजबूत होती है।इतना ही नहीं भीगे हुए अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो हड्डियों के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है।

जो लोग ब्लड शुगर के मरीज हैं वे भीगे हुए अखरोट का सेवन करना शुरू कर दें। अखरोट खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जाता है। इसलिए सभी लोगों को रोजाना दो भीगे हुए अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए।

जो लोग मोटे हैं वे भीगे हुए अखरोट का सेवन करना शुरू कर दें। क्योंकि अखरोट में प्रोटीन और फाइबर दोनों ही अधिक मात्रा में पाया जाता है जो मोटापा को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। भीगे हुए अखरोट पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन तेजी से घटाता है।

पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित

भीगे हुए अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप रोजाना भीगे हुए अखरोट का सेवन करते हैं तो हार्ट प्रॉब्लम का खतरा कम रहता है।

Advertisement