नई दिल्ली। पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल (AAP Rajya Sabha MP Ashok Mittal) के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है। बुधवार सुबह ईडी (ED) की टीमों ने जालंधर और फगवाड़ा में उनके घर, संस्थानों और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
पढ़ें :- टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ,बोले- यूपी में अगले पांच वर्षों में तेजी से बढ़ेगा निवेश और रोजगार, राज्य बनेगा बड़ा निर्यात हब
सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में दिल्ली से आई ईडी टीमों ने कई स्थानों को घेर लिया। मित्तल के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि अंदर अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है।
लवली ग्रुप के ठिकाने रडार पर
ईडी की टीमें एलपीयू समेत लवली ग्रुप से जुड़े कई प्रतिष्ठानों तक पहुंची है। जानकारी के अनुसार लवली ऑटोज, लवली स्वीट्स और लवली डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर भी जांच के दायरे में हैं। इतना ही नहीं, मित्तल परिवार से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर भी छानबीन की जा रही है। उनके परिजनों के ठिकानों पर भी ईडी की टीमें दस्तावेज खंगाल रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक यह पूरी कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में की जा रही है। ईडी अधिकारियों की नजर खासतौर पर वित्तीय लेन-देन और विदेशी फंडिंग से जुड़े दस्तावेजों पर है।
पढ़ें :- Video- 'बिहार के नए मुख्यमंत्री जी शपथ भी सही ढंग से नहीं पढ़ पाए...' आरजेडी ने शपथ ग्रहण को लेकर लगाया आरोप
गौरतलब है कि आप ने हाल ही में सांसद राघव चड्ढा (MP Raghav Chadha) को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाकर यह जिम्मेदारी अशोक मित्तल को सौंपी थी। इस फैसले के महज कुछ दिनों बाद ईडी की यह कार्रवाई कई राजनीतिक मायनों में भी अहम मानी जा रही है।
भाजपा ने पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू की : मान
इस रेड पर सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर तंज कसा। सीएम ने लिखा-भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ईडी की रेड..टिपिकल मोदी स्टाइल.. हम वो पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे, आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहें।
भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..typical मोदी स्टाइल..
हम भो पत्ते नहीं
जो शाख से टूट कर
गिर जाएँगे
आंधियो को कह दो अपनी औक़ात में रहें— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 15, 2026
पढ़ें :- अभिनेता सोनू सूद और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सहित कई हस्तियां ने किए भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के किए दर्शन
भाजपा को करारा जवाब देंगे : केजरीवाल
वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक्स पर लिखा- मोदी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे।
मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे। https://t.co/0yorKVftpM
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 15, 2026
पढ़ें :- अजय राय का पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमला, बोले-जो अपनी ब्याहता को सम्मान नहीं दे पाए, वो आधी आबादी को क्या देंगे?
बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: अमन अरोड़ा
आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, और आज पूरा देश इसे देख रहा है। भारत के सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाई कोर्ट्स की बार-बार की टिप्पणियों के बावजूद एजेंसियों का कथित तौर पर केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा दुरुपयोग किया जाता है। विशेष रूप से आप के नेतृत्व के खिलाफ अरविंद केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह तक, इन सभी को कथित तौर पर झूठे मामलों में फंसाया गया है। ये सभी कदम भाजपा द्वारा 2027 के चुनावों की तैयारियों का ही हिस्सा हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।
भाजपा का जवाब-सामने आ रहे हैं कारनामे
पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी, दही खट्टा कौन कहता है! आपके एमएलए, मंत्री और एमपी के कारनामे हर दिन सबके सामने आ रहे हैं। अगर आपकी सरकार ने एक्शन नहीं लिया, तो भारत सरकार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन लेना पड़ेगा। बाकी स्कॉलरशिप घोटाले की जांच के आदेश भी हाईकोर्ट ने दिए हैं।