Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विधायक अब्बास अंसारी पर कसा ED का शिकंजा, लुकआउट नोटिस जारी

विधायक अब्बास अंसारी पर कसा ED का शिकंजा, लुकआउट नोटिस जारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रयागराज। बांदा जेल (Banda Jail) में बंद पूर्वांचल के माफिया डॉन के तौर पर बदनाम पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  के फरार विधायक बेटे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के विधायक बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस (Lookout Notice) जारी किया है। ईडी (ED)  की प्रयागराज यूनिट ने यह नोटिस जारी किया है। लुकआउट नोटिस (Lookout Notice) जारी होने के बाद अब अब्बास अंसारी देश छोड़कर नहीं भाग पाएगा। बता दें कि मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  की पत्नी अफशां अंसारी के खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस (Lookout Notice) जारी हो चुका है।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक ईडी (ED)  ने देश के सभी एयरपोर्ट को लुकआउट नोटिस (Lookout Notice) जारी होने की सूचना भेज दी है। बता दें कि यूपी पुलिस भी अब्बास अंसारी को फरार घोषित कर चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  के खिलाफ मनी लांड्रिंग (Money Laundering) का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। ईडी (ED) ने कुछ दिनों पहले ही मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के दिल्ली-लखनऊ व गाजीपुर के करीब दर्जन भर ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसी मामले में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  के परिवार के लोग भी जांच के जद में आए थे।

यूपी पुलिस ने घोषित किया भगोड़ा

गौरतलब है कि इससे पूर्व ईडी (ED) ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की पत्नी और बेटे को नोटिस जारी करके बयान के लिए बुलाया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। यूपी पुलिस ने भी मुख्तार के बेटे को फरार घोषित किया है। वह लखनऊ के एक मुकदमे में फरार है। अब ईडी (ED) ने लुकआउट नोटिस (Lookout Notice)जारी कर दिया है ताकि वे देश छोड़कर न भाग पाए।

 

पढ़ें :- यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है जो आधी सदी से अटूट है...राहुल गांधी के नामांकन के बाद बोलीं प्रियंका गांधी
Advertisement