Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Education Loan Interest: छात्रों के लिए बजट में बड़ा ऐलान; एजुकेशन लोन के ब्याज पर मिलेगी छूट

Education Loan Interest: छात्रों के लिए बजट में बड़ा ऐलान; एजुकेशन लोन के ब्याज पर मिलेगी छूट

By Abhimanyu 
Updated Date

Education Loan Interest: आज मंगलवार को मोदी सरकार (Modi Government) के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) पेश कर रही हैं। अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि लगातार शानदार बनी हुई है। भारत की मुद्रास्फीति स्थिर है, जो 4% के लक्ष्य की ओर है।

पढ़ें :- सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई: कुशीनगर के खान अधिकारी सस्पेंड, दायित्वों का निर्वहन नहीं करने पर हुई कार्रवाई

निर्मला सीतारमण ने कहा कि रोजगार, कौशल, एमएसएमई, मध्यम वर्ग पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है। रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी 5 योजनाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का बजट है। उन्होंने कहा कि  केंद्रीय बजट 2024-25 में हर साल 25,000 छात्रों की मदद के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना में संशोधन का प्रस्ताव है। घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए ई-वाउचर हर साल 1 लाख छात्रों को सीधे ऋण राशि के 3% की वार्षिक ब्याज छूट के लिए दिए जाएंगे।

बजट में चतुर्दिक समृद्धि एवं सशक्त विकास का रोड मैप

1- कृषि क्षेत्र में उत्पादकता और लचीलापन

2- रोजगार एवं कौशल

पढ़ें :- न्यूटन महान 'पायलट', गेहूं को धान, तापमान को दबाव और कर्नाटक विधानसभा को ओडिशा की बताकर छापा,ओडिशा की सरकारी किताब में रिकॉर्ड 1678 गलतियां

3- समावेशी मानव संसाधन विकास एवं सामाजिक न्याय

4- विनिर्माण एवं सेवाएँ

5- शहरी विकास

6- ऊर्जा संरक्षण

7- अवसंरचना

पढ़ें :- 45W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस दिन भारत में लॉन्च होगा OnePlus N6, चेक करें डिटेल्स

8- नवाचार, अनुसंधान एवं विकास

9- नई पीढ़ी के सुधार

Advertisement