बच्चों से लेकर बड़ों तक एग रोल सभी का फेवरेट होता है। खासकर स्ट्रीट फूड में से एक एग रोल भी जो बहुत फेमस और अधिकतर लोगो का फेवरेट होता है। बच्चों के लिए अंडा बहुत फायदेमंद होता है। पोषक तत्वों से भरपूर अंडा का सेवन बच्चों और बड़ों दोनो के लिए ही फायदेमंद होता है। मार्केट में मिलने वाले एग रोल मैदे से बना होता है जबकि घर में आप इसकी जगह गेहूं का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं एग रोल बनाने की रेसिपी।
पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes : महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी
एग रोल बनाने के लिए सामग्री
1 कप आटा,
नमक स्वादानुसार,
आधा चम्मच चीनी,
तेल,
काली मिर्च पाउडर,
2 प्याज,
हरी मिर्च स्वादानुसार,
चाट मसाला,
टोमेटो कैचअप,
चीली सॉस,
नींबू का रस
अंडा चाहिए होगा।
एग रोल बनाने का तरीका
एग रोल बनाने के लिए सबसे पहले आटे में नमक और चीनी मिलाकर अच्छे से गूंदें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। 15 मिनट के बाद आटे से लोई बनाएं और हल्की मोटी सी रोटी बना लें।आप इस रोटी को लच्छा पराठा के स्टाइल में भी बना सकते हैं लेकिन उसमें तेल का इस्तेमाल ज्यादा होता है।
पढ़ें :- Besan Toast : बेसन टोस्ट खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर, झटपट बनकर हो जाएगा तैयार
अब गर्म तवे पर इस रोटी को एक तरफ से सेकें और दूसरी तरफ पलटें। ध्यान रहे कि रोटी अच्छे से पक जाए।अब रोटी के ऊपर अंडा फोड़कर डालें और इसमें नमक, मिर्च मिलाकर पूरी रोटी पर फैलाएं।अब अंडे की साइड वाली रोटी को पलटें और तेल लगाएं।
रोटी की अच्छे से दबा-दबा कर सेंकें।दोनों तरफ से अच्छे से सेंकने के बाद इसे प्लेट में निकालें।अंडे वाली तरह प्याज, हरी मिर्च, चाट मसाला, काली मिर्च, नींबू का रस, टोमैटो केचअप और चीली सॉस डालें।अब इस रोटी को रोल करें और गर्मागर्म सर्व करें। आप इस एग रोल के साथ मेयोनीज भी खा सकते हैं।