नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के कथित ‘वोट चोरी’ के लगाए गए आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं के नाम हटाने के आरोपों को पूर तरह से गलत और निराधार बताते हुए इसे खारिज कर दिया है।चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि, जनता की ओर से ऑनलाइन कोई भी वोट नहीं हटाया जा सकता। हालांकि, चुनाव आयोग ने ये स्वीकार किया कि, कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र में कुछ मतदाताओं के नाम हटाने का असफल प्रयास किया गया था और मामले की जांच के लिए चुनाव आयोग ने खुद ही एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से कर दिया समझौता, अब अमेरिका तय कर रहा है हम तेल कहां से लेंगे: राहुल गांधी
Allegations made by Shri Rahul Gandhi are incorrect and baseless.#ECIFactCheck
Read in detail in the image attached https://t.co/mhuUtciMTF pic.twitter.com/n30Jn6AeCr — Election Commission of India (@ECISVEEP) September 18, 2025
पढ़ें :- कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का सता रहा डर, अपने विधायकों को बेंगलुरु के रिजॉर्ट में किया शिफ्ट
भारत के चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया एक्स पर राहुल गांधी के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया है कि, राहुल गांधी के तरफ से लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है और किसी भी वोट को जनता द्वारा ऑनलाइन नहीं हटाया जा सकता है, जैसा कि राहुल गांधी ने गलत धारणा बनाई है।
साथ ही आगे कहा गया कि, 2023 में, आलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम हटाने के कुछ असफल प्रयास किए गए थे और मामले की जांच के लिए स्वयं चुनाव आयोग द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रिकॉर्ड के अनुसार, आलंद विधानसभा क्षेत्र से 2018 में सुभाध गुट्टेदार (भाजपा) और 2023 में बीआर पाटिल (कांग्रेस) ने जीत हासिल की थी।