नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘वोट चोरी’ और ‘सरकार चोरी’ के बाद, अब BJP और EC की मिलीभगत ने ‘सीट चोरी’ के ज़रिए चुनाव शुरू होने से पहले ही मुकाबला खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में जो हुआ, उसे देखिए। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ जमा किए थे। उन पर कोई केस भी पेंडिंग नहीं था। फिर भी, EC ने BJP की एक बेबुनियाद आपत्ति पर उनका नॉमिनेशन रद्द कर दिया।
पढ़ें :- 2027 लोकतंत्र बचाने का है चुनाव, एकजुटता से भाजपा को हराने और उसे सत्ता से बाहर का है रास्ता दिखाना: अखिलेश यादव
इसके उलट वहीं, BJP समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने फ़ॉर्म में अपना नाम ही गलत लिखा और कई ज़रूरी जानकारी भी नहीं दीं। इसके बावजूद, EC ने उन्हें सब कुछ ठीक करने के लिए और समय दे दिया।
After Vote Chori and Sarkar Chori – the BJP-EC jugalbandi has finished the contest before it has even begun with Seat Chori.
Look at what happened in the recent Rajya Sabha elections.
Congress candidate Meenakshi Natarajan ji submitted every document. No pending cases. The EC…
पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026: मीनाक्षी नटराजन पहुंची सुप्रीम कोर्ट, नामांकन विवाद मामले में कल होगी सुनवाई
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 11, 2026
चुनाव आयोग वही था। उम्मीदवार दो थे। एक को बिना सुनवाई के ही अयोग्य घोषित कर दिया गया। दूसरे को नियमों का पालन न करने के बावजूद फ़ायदा पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने मीटिंग की मांग की, तो EC ने पहले तो हमें टालने की कोशिश की। जब आख़िरकार हमारी मुलाक़ात हुई, तो उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि आगे भी आपको ऐसा ही बहुत कुछ देखने को मिलेगा, क्योंकि BJP के लिए चुनाव जीतने के मुक़ाबले चुनाव में धांधली करना कहीं ज़्यादा आसान है।