Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़,एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़,एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा नहर पुल पर देर रात मंगलवार को पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। मुखबिर की सूचना पर पांच थानों की पुलिस टीम ने जेसीबी की मदद से इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर को गोली लगी, जबकि दूसरा तस्कर मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पढ़ें :- तहसील दिवस में पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी की कड़ी नाराज़गी 20 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप, बीडीओ पर कार्रवाई की चेतावनी

घायल तस्कर की पहचान अशफाक पुत्र लियाकत, निवासी अली खलवा पट्टी, थाना धनहा, पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार तस्कर की पहचान समीर पुत्र जीत मोहम्मद, निवासी डेरवा, थाना भिटौली, महराजगंज के रूप में की गई। घायल तस्कर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से चार पशुओं को भी बरामद किया है।

मुठभेड़ के दौरान भिटौली थाना प्रभारी मदनमोहन मिश्रा, श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, पनियरा इंस्पेक्टर निर्भय सिंह, कोठीभार इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह, घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरभ सिंह और परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल , हेड कस्टेबल संजीव श्रीवास्तव, सोनू यादव, विद्यासागर,समेत पुलिस बल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस ने बताया कि पशु तस्करों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। इलाके में सक्रिय तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। इस कार्रवाई से तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही अन्य संभावित तस्करों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

पढ़ें :- नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी का जनसम्पर्क: पानी–सड़क की समस्याएँ होंगी प्राथमिकता, व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा व जाम के मुद्दे
Advertisement