रोज रोज वहीं ब्रेकफास्ट खा खा कर बोर हो गए है। और कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते है तो फेमस शेेफ संजीव कपूर आपके लिए लाएं है प्याज का वडा। यह साउथ इंडियन स्ट्रीट फूड रेसिपी है। तो प्याज से बनाई जाती है और खाने में बेहद टेस्टी होती है। यह एक स्नैक्स है। जिसे आप सुबह या फिर शाम की चाय के साथ ट्राई कर सकते है। तो चलिए शेफ संजीव कपूर से जानते है प्याज बोंडा बनाने का तरीका।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
प्याज बोंडा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
2 बड़े प्याज
1½ कप बेसन
8-10 करी पत्ते
2 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
नमक स्वाद अनुसार
¼ छोटा चम्मच अजवायन
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच जीरा पाउडर
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
एक चुटकी बेकिंग सोडा
तेल चिकना करने के लिए + तलने के लिए
परोसने के लिए हरी चटनी
प्याज बोंडा बनाने का ये है तरीका
प्याज बोंडा बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को पतला-पतला काट लें। करी पत्ते को बारीक काट लीजिए, हरी मिर्च को बारीक काट लीजिए और अदरक को कद्दूकस कर लीजिए। कटे हुए प्याज को एक बड़े कटोरे में निकाल लें। नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें।
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, कटी हुई हरी मिर्च और कटे हुए करी पत्ते डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसमें अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर और बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें। बेकिंग सोडा डालें और तब तक मिलाएं जब तक मिश्रण एक साथ आकर नरम आटा न बना ले।
अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगाकर मिश्रण का एक हिस्सा लें और उसे बॉल का आकार दें। यह एक बोंडा है। एक कढ़ाई में पर्याप्त तेल गर्म करें. धीरे से बोंडा को गर्म तेल में डालें और सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें। अब्ज़ॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें। हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।