Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Indian Army Youtube Channel पर डाला ऐसा वीडियो तो हिंदुस्तान हुआ मुरीद

Indian Army Youtube Channel पर डाला ऐसा वीडियो तो हिंदुस्तान हुआ मुरीद

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के सभी राष्ट्रीय पर्वों (National Festivals) तो राष्ट्रगान गाया ही जाता है। राष्ट्रगान (National Anthem) सुनते ही हमारे रग-रग में देश भक्ति का जोश भर जाता है। भारत रविवार को अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ  (75th independence day)  मना रहा है। आज के दिन ही भारत को अंग्रेजी शासन से आजादी मिली थी। पीएम मोदी ने आज लगातार आठवीं बार लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया।इसी के साथ देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के जश्न की शुरुआत हो गई है।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

इस अवसर पर सोशल मीडिया पर आज देशभक्ति से जुड़े कई वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहे हैं, लेकिन हम जो आपको आज एक वीडियो (Video)दिखाने जा रहे हैं, वह सबसे अलग और अनोखा है। सोशल मीडिया (Social Media) पर ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। राष्ट्रगान गाते हुए 5 साल की एक बच्ची ने देश के जवानों के साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया है। राष्ट्रगान (National Anthem)को सुनकर सभी यूज़र्स इनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

इस वीडियो में एस्टर हनामते (Esther Hnamte) नाम की बच्ची की उम्र अभी 5 साल है। ये मणिपुर की रहने वाली है। देश के जवानों के साथ ये जन गण मन गाते हुए नज़र आ रही है। असम राइफल्स के साथ मिलकर राष्ट्रगान गाते हुए एस्टर बहुत ही प्यारी लग रही है।

मणिपुर (Manipur) की बच्ची एस्टर ने राष्ट्रगान (National Anthem)  की ऐसी तान छेड़ी की पूरी दुनिया इसकी मुरीद हो गई है। इतनी कम उम्र में एस्टर अपने फन में माहिर हो चुकी है। इस वीडियो को इंडियन आर्मी के यूट्यूब चैनल (Indian Army Youtube Channel) पर डाला गया है, जिसे 11 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी
Advertisement