मुरैना। मध्य प्रदेश स्थित मुरैना में गुरुवार एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर पटाखा गोदाम में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद पूरी इमरात जमींदोज हो गई। मलवे में दबकर तीन लोगों की जान चली गई। इस हादसे में आधा दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य किया।
पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी बोले-400 सीटें इसलिए मांग रहा है ताकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं
मध्यप्रदेा के मुरैना में पटाखा के गोदाम में विस्फोट, कई लोगों के दबे होने की सूचना, ऑपरेशन जारी pic.twitter.com/hIjTvOH4dW
— Shiv Maurya (@shivmaurya00) October 20, 2022
जानकारी के मुताबिक, बामोर थाना इलाके के जेतपुरा गांव में दो मंजिल मकान में अवैध तरीके से यह पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी। इसमें अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट होने के कारण इमारत पूरी तरह से जमींदोज हो गई। इसके मलवे में दबकर तीन लोगों की जान चली गई, जबकि आधा दर्जन लोग मलवे में दबे हैं।
पढ़ें :- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, अक्षय बम ने वापस लिया नामांकन, कैलाश विजयवर्गीय के साथ कार में आए नजर
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मौके पर जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है इस मलबे में आधा दर्जन लोग और कुछ बच्चे भी दबे हुए हैं। मौके पर एसपी आशुतोष बागरी और एसडीओपी व टीआई वीरेंद्र कुशवाहा भी मौजूद हैं।