Falsa Fruit Benefits : गर्मियों के मौसम में रसदार फलों की बहार आ जाती है। मीठे और बेहतरीन स्वाद के लिए इस मौसम में कई तरह के फल आते है। फालसा फल न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं जो गर्मी के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। फालसा में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से ठंडक का एहसास होता है और लू से बचाव होता है। फालसा फल कई दिग्गज फलों को भी पीछे छोड़ देता है। इसका स्वाद एकदम खट्टा और मीठा होता है। फालसा महिलाओं का सबसे पसंदीदा फल माना जाता है
पढ़ें :- International Epilepsy Day 2026 : मिर्गी के बारे में फैले हैं कई भ्रम , जानिए दौरे पड़ने के दौरान सही फर्स्ट एड
गर्मियों में पसीने के जरिए से शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिससे थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। फालसा में पोटेशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पसीने से निकलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करते हैं।
फालसा सर्दी, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों से बचाता है। डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में भी मददगार साबित होता है।
आयुर्वेदिक चिकित्सा में यह फल ठंडक के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। मुंहासों और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह बालों को भी मजबूत और चमकदार बनाता है।
कैसे करें फालसा का सेवन?
फालसा को सीधे खा सकते हैं या इसका जूस बनाकर पी सकते हैं।
फालसा का शरबत भी बना सकते हैं।
इसका इस्तेमाल दही में डालकर भी किया जा सकता है।
फालसा को आइसक्रीम या फलों के सलाद में भी मिला सकते हैं।