फेमस टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Famous TV actress Deepika Kakkar) को लिवर में ट्यूमर (liver tumor) की समस्या हो गई है। अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट देते हुए एक्ट्रेस दीपिका के पति शोएब ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने दीपिका कक्कड़ को लिवर ट्यूमर होने की बात कही है। आइए जानते है क्या होता है लिवर में ट्यूमर और इसके लक्षण और बचने के उपाय।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
लिवर में ट्यूमर लीवर (liver tumor) की कोशिकाओं का असमान्य रुप से बढना है। यह बेनाइन और मेलिग्नेंट होता है तो ये खतरनाक स्थिति बन जाती है। बेनाइन ट्यूमर आमतौर पर अधिक नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन मेलिग्नेंट यूयूमर यानी कैंसर गंभीर स्थिति बना सकते है और समय पर इसका इलाज न होने पर जानलेवा भी हो सकता है।
लिवर में ट्यूमर (liver tumor) लक्षणों की बात करें तो शुरुआती लक्षण अक्सर बेहद मामूली होते है। अधिकतर अनदेखा रह जाते है। जैसे पेट के ऊपरी हिस्से में सूजन हो जाए या फिर दर्द रहता है, भूख न लगती हो और वजन तेजी से घट रहा हो।
यह लिवर में ट्यूमर (liver tumor) के लक्षण हो सकते है। इसके अलावा हर वक्त थकावट और कमजोरी महसूस होना, स्किन या आंखों का पीला पड़ना और उल्टी औप मतली की समस्या होना साथ ही पेट में पानी भर जाना लिवर में ट्यूमर के लक्षण हो सकते है।
इससे बचने के लिए शराब और धूम्रपान से दूरी बना कर रखें। खान पान का खास ख्याल रखें और जंक फूड की बजाय हेल्दी चीजों का सेवन करें। नियमित रुप से हेल्थ चेकअप जरुर कराएं। साथ ही हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाएं।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं सावधान,एक्यूआई 400 पार, ब्लैक कार्बन ने भी बढ़ाई चिंता
समय रहते इसके लक्षणों को पहचान कर और इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए जरुरी है कि शरीर में होने वाली छोटी छोटी दिक्कतों को नजरअंदाज करने की बजाय डॉक्टर से संपर्क करें।