अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली और मन को झंझोर देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर बाइक में लादकर खेत में पहुंचा। एक गहरा गड्ढढा खोदकर बेटी की लाश दफनाकर वापस घर आ गया और आराम से सोने लगा। सुबह उठकर आरोपी बेटी को ढूंढने का नाटक करने लगा और पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। पिता के बेतुकी बयानों से जब पुलिस को शक हुआ तो आरोपी से शख्ती पूछताछ की और उसने अपना जुल्म कबूल लिया।
पढ़ें :- सर्विस के नाम पर साइबर ठगी, वाराणसी में एयर प्यूरीफायर रिपेयर के बहाने 90 हजार उड़ाए
घटना गांव जरारा की है जहां आरोपी पूरन (45) अपने परिवार पत्नी राजकुमारी (40), 2 बेटे समीर (12), सागर (14) और बेटी शिवानी के साथ रहता है। पड़ोस में रहने वाले युवक से शिवानी का अफेयर था। आरोपी के समझाने पर भी जब बेटी नहीं मानी तो मान—सम्मान के लिए उसने अपने बेटी की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी बेटी का पड़ोस मे रहने वाले युवक के साथ एक वर्ष से प्रेम—प्रसंग चल रहा था। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मानी और उससे शादी करने की जिद में अड़ी रही। एक हफ्ते से उसने खाना छोड़ दिया था। उसने 17 मई यानी रविवार को तेजाब पीकर सुसाइड करने की कोशिश भी की थी। पर आरोपी उसे अस्पताल ले जाने के बजाए उसे कमरे में बंद कर दिया था। जब सब सो गए तो कमरे में जाकर बेटी का गला घोंटकर मार डाला। मंगलवार तड़के रस्सी के सहारे बाइक के बांधकर, एक किलोमीटर दूर टप्पल के रहने वाले रामकौर के खेत में पांच फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया।
फिलहाल पुलिस लड़की की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर ली है। आरोपी की निशानदेही से शव को खेत से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात मनीष कुमार मिश्रा ने बताया बेटी के अफेयर के करण पिता ने उसकी हत्या कर दी। आगे की कार्यवाही जारी है।