Fatty Liver : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में फैटी लिवर होना काफी आम हो गया है। बिगड़ी हुई दिनचर्या की वजह से सही खान-पान और पाचन में कफी समस्या हो रही है। खासतौर से महिलाएं ज्यादा इस समस्या का सामना कर रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में इंफ्लेमेशन अगर लंबे समय तक बढ़ा हुआ रहता है तो इसका असर इंसुलिन सेंसिटिविटी, मेटाबॉलिज्म और लिवर हेल्थ पर होता है।
पढ़ें :- Best lentils for health : हार्मोनल हेल्थ के लिए बेस्ट है ये दाल , इंसुलिन सेंसिटिविटी से लेकर पाचन तक में करती हैं मदद
हालांकि, सही खान-पान की मदद से Liver Health में सुधार किया जा सकता है। साथ ही, कई आयुर्वेदिक हर्ब्स लिवर फंक्शन और Insulin sensitivity को सुधारने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में किचन में रखी हल्दी, काली मिर्च और नींबू का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो काफी फायदा हो सकता है।
किचन में रखी ये 3 सामग्रियां आएंगी बेहद काम
एक्सपर्ट का कहना है कि आप किचन में रखी हल्दी, काली मिर्च और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तीनों का सही तरीके से सेवन करने पर इम्यूनिटी मजबूत होती है, पाचन सुधरता है और कई छोटी-बड़ी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। खास बात यह है कि ये आसानी से मिल जाती हैं, जिनका सेवन करने का कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होगा।