fatty liver problem: फैटी लीवर आजकल बेहद आम समस्या है। अनियमित जीवनशैली और अनाप शनाप कुछ भी बाहर खा लेने की आदत के चलते आजकल युवा इसका शिकार हो रहे हैं।
पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं
फैटी लीवर की दिक्कत में लिवर सेल्स में फैट जमा होने लगता है।जिसकी वजह से लिवर सही ढंग से काम नहीं कर पाता। फैटी लिवर की समस्या को दूर करने के लिए कुछ ऐसी चीजें जिनका सेवन करने से फायदेमंद हो सतता है।
फैटी लिवर (fatty liver ) की दिक्कत है तो ब्लूबेरी को डाइट में शामिल करना फाययदेमंद हो सकता है। इसके अलावा चकोतरा का सेवन करना फैटी लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है। चकोतरे में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इसके अलावा सूजन से लड़ने और बैक्टीरिया से लीवर को बचाने में हेल्प करता है।
फैटी लिवर (fatty liver ) की दिक्कत में एवोकाडो का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा सेब का सेवन करने से लिवर हेल्दी रहता है। सेब में सॉल्यूबल फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
जिसके कारण लिवर की चर्बी (fatty liver ) को कम करने और डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को अधिक बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसलिए, अगर आपको फैटी लिवर की समस्या है, तो आपको नियमित रूप से सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
खट्टे फल जैसे संतरा व नींबू आदि का सेवन भी फैटी लिवर की समस्या होने पर करना चाहिए। दरअसल, वे साइट्रिक एसिड, पोटेशियम, विटामिन सी और बायोफ्लेवोनोइड से भरपूर होते हैं, जिसके कारण वे डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करते हैं और साथ ही साथ सूजन को भी कम करते हैं। जिसके कारण आपको फैटी लिवर की समस्या (fatty liver problem) होने पर लाभ मिलता है।